Friday, Jun 20 2025 | Time 05:52 Hrs(IST)
झारखंड » गिरिडीह


ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत

मृतक रेलवे ट्रैक के किनारे ट्रेन पकडने जा रहा था स्टेशन
ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत
रवि सिन्हा/न्यूज़11 भारत 

डुमरी/डेस्क: डुमरी के पिपराडीह के समीप गुरूवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना डुमरी थाना क्षेत्र की है. बताया जाता है कि मृतक सरिया के एक पेट्रोल पंप में काम करता था जिसके लिए वह सुबह-सुबह ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे लाइन के किनारे पैदल पारसनाथ स्टेशन जा रहा था तभी किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी घटना घटनास्थल पर मौत हो गई.

 

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक की पहचान मंटू यादव पिपराडीह निवासी के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दी है.

 

अधिक खबरें
गांडेय में अभिव्यक्ति फाउंडेशन ने चलाया नशा मुक्ति अभियान, रैली व जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
जून 17, 2025 | 17 Jun 2025 | 7:03 AM

गांडेय प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गांवों में अभिव्यक्ति फाउंडेशन द्वारा नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान संस्था की ओर से ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया.

सरिया में नहीं थम रहा चोरों का आतंक, सोना-चांदी के जेवरात, बर्तन व नकद सहित लगभग ढाई लाख रुपये के सम्पत्ति की चोरी
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 5:26 AM

सरिया थानाक्षेत्र में इनदिनों चोरों का आतंक चरम पर है, लगातार अलग-अलग इलांकों में घरों को निशाना बनाकर सम्पत्तियों की चोरी कर रहे हैं मगर पुलिस हाँथ अबतक खाली हैं

कर्रीबाक पंचायत में झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की प्रखंड कमिटी का गठन,सहदेव राणा बने अध्यक्ष
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 6:53 PM

गांडेय प्रखंड के कर्रीबाक पंचायत स्थित कर्रीबाक गांव में सोमवार को झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की प्रखंड कमिटी का गठन किया गया. यह गठन कार्यक्रम कमिटी के जिलाध्यक्ष देवकी राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ.

गांडेय में झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक, गिरिडीह को सम्मान से वंचित रखने का आरोप
जून 15, 2025 | 15 Jun 2025 | 7:00 PM

गांडेय प्रखंड के पंदनिया स्थित पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को झारखंड आंदोलनकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में आंदोलनकारियों के हक, अधिकार और उन्हें मिलने वाले सरकारी सम्मान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. वक्ताओं ने कहा कि झारखंड राज्य की नींव आंदोलनकारियों की कुर्बानी पर टिकी है, फिर भी उन्हें आज तक

सीमेंट लदा ट्रेक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत, दो महिलाएं घायल
जून 13, 2025 | 13 Jun 2025 | 9:33 PM

बिरनी थाना क्षेत्र के करमाटांड़ में दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. यह हादसा तब हुआ जब सीमेंट लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी महिलाओं को कुचलता हुआ निकल गया.