Thursday, May 29 2025 | Time 21:40 Hrs(IST)
  • रांची ग्रामीण भाजपा द्वारा वाईबीएन यूनिवर्सिटी के सभागार में रानी अहिल्याबाई होलकर के 300वीं जन्म जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन
  • रांची ग्रामीण भाजपा द्वारा वाईबीएन यूनिवर्सिटी के सभागार में रानी अहिल्याबाई होलकर के 300वीं जन्म जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन
  • खनन टास्क फोर्स की टीम के सदस्यों को कुचलने के प्रयास मामले में आरोपी कर्मबीर महतो की जमानत याचिका खारिज
  • खनन टास्क फोर्स की टीम के सदस्यों को कुचलने के प्रयास मामले में आरोपी कर्मबीर महतो की जमानत याचिका खारिज
  • केंद्र की योजनाओं में डकैती, झामुमो का वित्त आयोग पर प्रहार शर्मनाक: भाजपा
  • केंद्र की योजनाओं में डकैती, झामुमो का वित्त आयोग पर प्रहार शर्मनाक: भाजपा
  • सिरमटोली मेकॉन फ्लाईओवर विवाद: अधिकारियों की कार्यशैली पर आशा लकड़ा ने जताई नाराजगी
  • सिरमटोली मेकॉन फ्लाईओवर विवाद: अधिकारियों की कार्यशैली पर आशा लकड़ा ने जताई नाराजगी
  • JAC की रांची टॉपर तहरीन फातिमा के परिवार से मिले रांची डीसी मंजुनाथ भजंत्री, मैट्रिक परीक्षा में टॉप करने पर किया सम्मानित
  • JAC की रांची टॉपर तहरीन फातिमा के परिवार से मिले रांची डीसी मंजुनाथ भजंत्री, मैट्रिक परीक्षा में टॉप करने पर किया सम्मानित
  • BREAKING: झारखंड सरकार ने IAS विनय चौबे और संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को किया निलंबित
  • BREAKING: झारखंड सरकार ने IAS विनय चौबे और संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को किया निलंबित
  • शराब घोटाले में ACB सच उजागर करना चाहती तो विनय चौबे से पूछे महत्वपूर्ण सवाल: बाबूलाल मरांडी
  • शराब घोटाले में ACB सच उजागर करना चाहती तो विनय चौबे से पूछे महत्वपूर्ण सवाल: बाबूलाल मरांडी
  • संजय कुमार सिंह बने सहकारिता बैंक के नये CEO, संभाला पदभार
झारखंड


बिजली चोरी को लेकर चलाया गया एक दिवसीय राज्यव्यापी अभियान, छापेमारी में पाए गए 612 परिसरों में विद्युत ऊर्जा की चोरी के मामले

बिजली चोरी को लेकर चलाया गया एक दिवसीय राज्यव्यापी अभियान, छापेमारी में पाए गए 612 परिसरों में विद्युत ऊर्जा की चोरी के मामले

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः झारखण्ड उर्जा विकास निगम लिमिटेड विद्युत ऊर्जा चोरी के रोकथाम के लिए सतत प्रयासरत है. इसी प्रयास के तहत् सम्पूर्ण राज्य में एक साथ विद्युत ऊर्जा के विरूद्ध एक दिवसीय राज्यव्यापी छापामारी की गई है. इसी क्रम में विद्युत ऊर्जा चोरी करने वालों के विरूद्ध अगली कड़ी में आज 27 मई को प्रातः 8:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक अविनाश कुमार, भा०प्र०से० अध्यक्ष-सह-प्रबन्ध निदेशक, झारखण्ड उर्जा विकास निगम लिमिटेड के अनुमोदन उपरान्त मुख्यालय के ए०पी०टी० द्वारा राज्य स्तरीय छापामारी अभियान का संचालन सम्पन्न कराया गया. इस सघन छापामारी अभियान में मुख्यालय के द्वारा गठित 119 टीमों में सभी क्षेत्रीय स्तर तक के पदाधिकारी सम्मिलित थे. 

 

छापामारी के इस अभियान में 3702 परिसरों में विद्युत ऊर्जा की चोरी से सम्बन्धित मामलों में छापामारी की गई जिसमें 612 परिसरों में विद्युत ऊर्जा की चोरी के मामले पाये गये. तत्पश्चात् सम्बन्धित व्यक्तियों पर सम्बन्धित थानों में भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 के सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी, जिसमें इन मदों की कुल सन्निहित राशि रु० 102.31 लाख रही. विद्युत ऊर्जा की चोरी के रोकथाम हेतु छापामारी के क्रम में पुलिस बल का अपेक्षित सहयोग मिला. 

 


 

 


 





















  • Beta


Beta feature


 





















  • Beta


Beta feature

अधिक खबरें
खनन टास्क फोर्स की टीम के सदस्यों को कुचलने के प्रयास मामले में आरोपी कर्मबीर महतो की जमानत याचिका खारिज
मई 29, 2025 | 29 May 2025 | 8:49 PM

खनन टास्क फोर्स की टीम के सदस्यों को जान से मारने की नीयत से कुचलने का प्रयास करने के मामले में जेल में बंद आरोपी कर्मबीर महतो को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त मिथिलेश कुमार सिंह की कोर्ट ने कर्मबीर महतो की जमानत अर्जी खारिज की. कर्मबीर महतो ने 14 मई को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगाया था. घटना सिल्ली थाना क्षेत्र की है.

केंद्र की योजनाओं में डकैती, झामुमो का वित्त आयोग पर प्रहार शर्मनाक: भाजपा
मई 29, 2025 | 29 May 2025 | 8:41 PM

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की हालिया प्रेस वार्ता पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि झामुमो का रवैया राज्य सरकार से भिन्न और विरोधाभासी होता जा रहा है. एक ओर झारखंड सरकार के प्रतिनिधि वित्त आयोग से मुलाकात कर राज्य की मांगें रखते हैं, वहीं दूसरी ओर झामुमो के प्रवक्ता उसी वित्त आयोग को सार्वजनिक मंचों से कोस रहे हैं. यह दोहरी राजनीति प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास है.

सिरमटोली मेकॉन फ्लाईओवर विवाद: अधिकारियों की कार्यशैली पर आशा लकड़ा ने जताई नाराजगी
मई 29, 2025 | 29 May 2025 | 7:33 PM

सिरमटोली मेकॉन फ्लाई ओवर विवाद मामले में राज्य सरकार के अधिकारियों की कार्यशैली पर राष्ट्रीय जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने नाराजगी जताई. पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव, रांची डीसी और रांची नगर निगम के नगर प्रशासक को आयोग के समक्ष उपस्थित होना था. नगर प्रशासक आयोग के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे.

BREAKING: झारखंड सरकार ने IAS विनय चौबे और संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को किया निलंबित
मई 29, 2025 | 29 May 2025 | 6:43 AM

झारखंड सरकार ने IAS विनय चौबे और संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है. इन दोनों अधिकारियों पर लगभग 38 करोड़ रुपए के शराब घोटाले का आरोप है. इसको लेकर कार्मिक विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है. विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को 20 मई से निलंबित किया गया है.

JAC की रांची टॉपर तहरीन फातिमा के परिवार से मिले रांची डीसी मंजुनाथ भजंत्री, मैट्रिक परीक्षा में टॉप करने पर किया सम्मानित
मई 29, 2025 | 29 May 2025 | 6:52 PM

JAC की रांची टॉपर तहरीन फातिमा के परिवार से रांची डीसी मंजुनाथ भजंत्री ने मुलाकात की. डीसी ने कहा कि यह राज्य के लिए गौरव का क्षण है. डीसी ने तहरीन फातिमा को मैट्रिक परीक्षा में टॉप करने पर सम्मानित किया. वहीं, तहरीन के माता-पिता को डीसी ने शॉल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. डीसी ने कहा कि, तहरीन की आगे की पढ़ाई में जो भी मदद जरूरी होगी, राज्य सरकार करेगी. तहरीन फातिमा ने डीसी के सामने IAS बनने की इच्छा जताई. डीसी मंजुनाथ भजंत्री ने तहरीन के हौसले की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.