Monday, Jun 23 2025 | Time 06:48 Hrs(IST)
झारखंड » रांची


सोनाहातु में घर पर गिरा विशाल पीपल का पेड़, घर में सो रही लड़की घायल

सोनाहातु में घर पर गिरा विशाल पीपल का पेड़, घर में सो रही लड़की घायल

अमित दत्ता/न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः-  झारखंड में दो दिनों से जारी लगातार मूसलधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. बारिश के कहर की एक ताज़ा तस्वीर रांची जिले के सोनाहातु थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां लांधुपडीह गांव में एक विशाल पीपल का पेड़ एक घर पर जा गिरा. हादसे में घर के अंदर सो रही 19 वर्षीय मंदोदरी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए.

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हादसा कालीपदो कुम्हार के घर में हुआ. पेड़ इतना भारी था कि घर की छत पूरी तरह ध्वस्त हो गई और अंदर रखा सारा सामान भी बर्बाद हो गया.

 

घटना के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मंदोदरी कुमारी को मलबे से बाहर निकाला. आनन-फानन में उसे पास के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां बारिश के कारण जहां घर के टूटने से परिवार बेघर हो गया है, वहीं आर्थिक नुकसान ने संकट और बढ़ा दिया है. परिजनों ने प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजे की मांग की है.

 

स्थानीय लोग प्रशासन से यह भी अपील कर रहे हैं कि पुराने और जर्जर पेड़ों की समय रहते छंटाई या हटाने की व्यवस्था हो, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

 

अधिक खबरें
24 जून को प्रदेश के सभी 264 प्रखंडों में भाजपा करेगी आक्रोश प्रदर्शन: आदित्य साहू
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 6:41 PM

प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपई सोरेन सहित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गण,प्रदेश पदाधिकारी, सांसद , विधायक गण अलग अलग प्रखंडों में करेंगे

24 जून को प्रदेश के सभी 264 प्रखंडों में भाजपा करेगी आक्रोश प्रदर्शन: आदित्य साहू
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 6:41 PM

प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपई सोरेन सहित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गण,प्रदेश पदाधिकारी, सांसद , विधायक गण अलग अलग प्रखंडों में करेंगे

रांची में अवैध शराब के काले कारोबार के खेल का भंडाफोड़, उत्पाद विभाग ने किंगपिन सहित 3 आरोपियों को दबोचा
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 2:59 PM

रांची में अवैध शराब के काले कारोबार का खेल का भंडाफोड़ करते हुए उत्पाद विभाग ने एक किंगपिन सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 50 पेटी अवैध विदेशी शराब को बरामद किया गया है. अवैध शराब के नेक्सस का भंडाफोड़ करने को लेकर उत्पाद विभाग के द्वारा सिकिदरी, अनगड़ा और नामकुम इलाके में छापेमारी की गई और तीनों थाना क्षेत्रों से एक एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई.

Breaking News: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आवास पर आकलन परीक्षा पास पारा शिक्षकों का हंगामा
जून 22, 2025 | 22 Jun 2025 | 11:10 AM

पारा शिक्षक शिक्षा मंत्री के आवास पर हंगामा कर रहे हैं. आकलन पास पारा शिक्षकों द्वारा हंगामा किया जा रहा हैं

हॉस्पिटल में बुंडू एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, अनुपस्थित 4 डॉक्टरों और 1 सहायक को नोटिस
जून 21, 2025 | 21 Jun 2025 | 11:29 AM

तमाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुंडू के एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा ने अचानक औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत परखने की कोशिश की. निरीक्षण के दौरान चार डॉक्टर और एक सहायक कर्मी अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए. स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने सभी अनुपस्थित कर्मियों को ‘कारण बताओ नोटिस’ (शोकॉज नोटिस) जारी कर कड़ी चेतावनी दी है.