Friday, Jul 4 2025 | Time 02:25 Hrs(IST)
झारखंड


68वीं रष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता: तमिलनाडु की टीम का रहा शानदार प्रदर्शन, कुल पांच पदक जीते

बालक वर्ग 80 मीटर बाधा दौड़ में बिहार में दो पदक, झारखंड चौथे स्थान पर
68वीं रष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता: तमिलनाडु की टीम का रहा शानदार प्रदर्शन, कुल पांच पदक जीते

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: 68वीं रष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता अंतर्गत अंडर 14 बालक/बालिका वर्ग एथलेटिक्स के तीसरे दिन तमिलनाडु के एथलीट्स का दबदबा रहा. तमिलनाडु के खिलाड़ियों ने पांच पदक अपने नाम किये. बालिका वर्ग 80 मीटर बाधा दौड़ में तमिलनाडु की वार्शिका को स्वर्ण पदक मिला, साथ ही बालिका वर्ग हाई जंप मुकाबले में भी तमिलनाडु की धन्या को स्वर्ण पदक और निवेथा को रजत पदक प्राप्त हुआ है. बालिका वर्ग हाई जंप में केरल की नायसा को कांस्य पदक मिला है. बालक वर्ग 1 केजी डिस्कस थ्रो में विद्याभारती के अभिराज कुमार को स्वर्ण पदक, तमिलनाडु के थरनेश को रजत पदक और आंध्रप्रदेश के गुलेली चंद्र को कांस्य पदक मिला है. 

 

बालिका वर्ग 1 केजी डिस्कस थ्रो में राजस्थान की मोनिका बिश्नोई को स्वर्ण पदक, पंजाब की जुवेल सिंह को रजत पदक और उत्तराखंड की भूमिका जलाल को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है. बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में उत्तर प्रदेश के मो. समीर खा को स्वर्ण पदक, तमिलनाडु के इन्बा तमिलन को रजत पदक और हरियाणा के सूर्या को कांस्य पदक मिला है. बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में राजस्थान की देविका को स्वर्ण पदक, महाराष्ट्र के जाह्नवी को रजत पदक और केंद्रीय विद्यालय की एस क्रिथिका को कांस्य पदक प्राप्त हुआ. बालक वर्ग 80 मीटर दौड़ में बिहार के आकाश राज को स्वर्ण पदक, बिहार के ही सूरज यादव को रजत पदक और आंध्र प्रदेश के मुनथला को कांस्य पदक मिला है. 

 

इस मुकाबले में झारखंड चौथे स्थान पर रहा. झारखंड के एमान्युएल किस्कू ने 11.11 सेकंड में दौड़ पूरा किया. बालिका वर्ग 80 मीटर बाधा दौड़ में तमिलनाडु की वार्शिका को स्वर्ण पदक, गुजरात की नगर लविश्का को रजत पदक और तेलंगाना की गाइनी नक्शथर को कांस्य पदक मिला है. बालिका वर्ग हाई जंप में तमिलनाडु की धन्या को स्वर्ण पदक, तमिलनाडु की निवेथा को रजत पदक और केरल की नायसा को कांस्य पदक मिला है. विजेताओं को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद दिवेंदु तिग्गा, आयोजन सचिव धीरसेन ए सोरेंग, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सीमा प्रसाद, झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक, झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सी डी सिंह, महासचिव शिव कुमार पाण्डे ने पदक प्रदान किया.

 


 

 
अधिक खबरें
टोटो पर गांजा लेकर भाग रहे थे तस्कर, पुलिस ने किया पीछा कर गिरफ्तार
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 9:37 PM

गांजा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गोड्डा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हनवारा-रामकोल मार्ग पर वाहन जांच के दौरान गांजा लदे एक टोटो को खदेड़कर पकड़ लिया. इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए महागामा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि टोटो से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से तीन किलो 50 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर टोटो वाहन पर गांजा लेकर हनवारा की ओर जा रहे हैं.

महागामा में नो एंट्री उल्लंघन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई भारी वाहन जब्त
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 9:36 PM

अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी के नेतृत्व में गुरुवार को प्रशासन ने नो एंट्री नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की.लंबे समय से महागामा मुख्य बाजार होते हुए भारी वाहनों की आवाजाही की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे न सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई हुई थी, बल्कि आमजन को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.इसी

बिजली विभाग के खिलाफ मुखिया जिला परिषद सदस्य बेंगाबाद पावर सबस्टेशन में बैठे अनशन पर
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 9:29 PM

बिजली विभाग के लचर व्यवस्था से परेशान मुखिया, जिला परिषद में गुरुवार को बेंगाबाद के बिजली सब स्टेशन पर अनशन पर बैठ गए इन लोगों ने बताया कि बिजली विभाग से लोग परेशान हैं बिजली नहीं मिलने के कारण लोगों को पानी नहीं मिल रही है 24 करोड रुपए की लागत से बने जल मीनार भी शोभा की वस्तु बनकर रह गई है इस जलमीनार से करीब करीब 2

चंदवा में अकीदतमंदों ने कामता कर्बला में की चादरपोशी
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 9:27 PM

मुस्लिम धर्मावलंबियों ने गुरुवार को मुहर्रम की सप्तमी पर कामता कर्बला में चादरपोशी की. अकीदतमंदों ने फातेहा पढ़ा, जिसके बाद सामूहिक रूप से राज्य व देश की तरक्की के लिए अमन-चैन की दुआ मांगी. इस मौके पर कर्बला के समीप मेले जैसा नजारा दिखा. मेले में सभी दुकानों पर खरीददारी को लेकर महिलाओं व बच्चों की भीड़ जुटी रही.

सिसई प्रखण्ड में जयराम महतो का आगमन, झारखंड आंदोलनकारियों ने डुमरी विधायक का किया स्वागत
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 9:20 PM

झारखंड के टाईगर के नाम से प्रसिद्ध जेएलकेएम नेता सह डुमरी विधायक जयराम महतो का गुरुवार को गुमला में निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान सिसई प्रखण्ड मुख्यालय में झारखंड आंदोलनकारियों के अनुरोध पर कुछ समय के लिए अपने काफिले के साथ रुके. जहां झारखंड आंदोलनकारी एवं जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर एवं बुके देक