Monday, Aug 25 2025 | Time 08:16 Hrs(IST)
  • "15 दिन पति के पास और 15 दिन प्रेमी संग " पंचायत में महिला ने रखा ऐसा प्रस्ताव, लोगों के उड़ गए होश
  • Jharkhand Weather Update: 25 अगस्त को झारखंड में भयंकर बारिश का अलर्ट, 4 जिलों में जारी चेतावनी
  • Hartalika Teej 2025: चार शुभ योगों का संयोग, इस बार हरितालिका तीज बनेगी अतिफलदायी
  • Delhi Metro Fare Hike: बढ़ गया दिल्ली मेट्रो का किराया, 8 साल बाद बड़ा बदलाव जानें नया फेयर स्ट्रक्चर
झारखंड


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 35वीं बैठक संपन्न

बैठक में राज्य के विभिन्न कारागारों में आजीवन सजा काट रहे 51 कैदियों को रिहा किए जाने पर बनी सहमति
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 35वीं बैठक संपन्न

न्यूज़11 भारत 


रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री  आवासीय कार्यालय में आयोजित झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 35वीं बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में राज्य के विभिन्न कारागारों में आजीवन सजा काट रहे 51 कैदियों को रिहा किए जाने पर सहमति बनी. बैठक में रिहाई से संबंधित 37 नए मामलों के साथ-साथ 66 वैसे कैदियों के मामलों पर भी पुनर्विचार किया गया जिन्हें झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की पिछली बैठकों में अस्वीकृत किया गया था. 

 

बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, प्रधान सचिव-सह-विधि परामर्शी विधि (न्याय) नीरज कुमार श्रीवास्तव, महानिरीक्षक कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं सुदर्शन प्रसाद मंडल, न्यायिक आयुक्त अनिल कुमार मिश्रा, प्रधान प्रोवेशन पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

 

51 कैदियों की रिहाई पर बनी सहमति

बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की अनुशंसा के आलोक में राज्य के विभिन्न कारागारों में आजीवन सजा काट रहे कुल 103 कैदियों को कारामुक्त किए जाने के प्रस्ताव पर अधिकारियों के साथ बिंदुवार गहन विचार-विमर्श किया. राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद द्वारा रिहाई हेतु अनुशंसित एक-एक कैदियों की फाइल  पर गंभीरता से विचार किया गया. मुख्यमंत्री ने कैदियों के अपराध की प्रवृत्ति तथा न्यायालयों, संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों, जेल अधीक्षक एवं प्रोबेशन अधिकारियों द्वारा दिए गए मंतव्य की पूरी जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने रिहाई हेतु अनुशंसित कैदियों की उम्र एवं पारिवारिक, सामाजिक तथा शैक्षणिक स्थिति की भी पूरी जानकारी ली. मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों के बीच रिहाई हेतु प्रस्तावित सभी मामलों पर गहन विचारोपरान्त कुल 51 कैदियों को रिहा किए जाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति दी.

 

रिहा हो रहे कैदियों को नया जीवन शुरू करने के लिए करें  प्रेरित

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में समीक्षा के उपरांत राज्य के विभिन्न कारागारों में 14 वर्ष या उससे अधिक समय से सजा काट रहे वैसे कैदी जिनकी उम्र ज्यादा हो गई है तथा जेल में उनका आचरण अच्छा है उन्हें रिहा किया जाता है, अतएव रिहा हो रहे कैदियों को एक बेहतर सामाजिक जीवन शुरू करने के लिए प्रेरित करें. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि रिहाई से संबंधित अनुशंसित मामलों में कुछ मामले ऐसे भी हैं जिसमें कैदियों के बीमार होने तथा कुछ की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने की बात कही गई है, इन सभी मामलों के लिए एक बेहतर कार्य योजना तैयार कर ऐसे कैदियों को शारीरिक एवं मानसिक चिकित्सा प्रदान किए जाएं, चिकित्सा के उपरांत डॉक्टरों द्वारा दिए गए रिपोर्ट के अनुसार वैसे कैदियों की रिहाई पर विचार किया जाना चाहिए ताकि वे अपना जीवन सुचारू रूप से व्यतीत कर सकें. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रिहा होने वाले कैदियों को हर हाल में सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं से जोड़ें. 

 

वर्ष 2019 अबतक रिहा किए गए 470 कैदियों को मिल रहा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ

बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों ने जानकारी दी कि राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में सहमति के उपरांत वर्ष 2019 से अबतक राज्य के विभिन्न कारागारों से 619 कैदियों को रिहा किया जा चुका है, जिसमें 558 कैदियों का विभाग द्वारा भौतिक सत्यापन भी किया गया है. 61 बंदियों का भौतिक सत्यापन किया जाना बाकी है. यह भी बताया गया  कि वर्ष 2019 से अबतक रिहा हुए 619 में से 470 कैदियों को सरकार द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा ई०श्रम कार्ड इत्यादि योजनाओं के लाभ से जोड़ा गया है. रिहा हुए वैसे कैदी जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है,  उन्हें संबंधित योजनाओं से जोड़ने का कार्य प्रक्रियाधीन है, जल्द ही सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से उन्हें आच्छादित किया जाएगा.

 


 

 


 


 


 


 


 


 


 

अधिक खबरें
48 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जादूगोड़ा में दो घर हुए जमींदोज, सुध लेने वाला कोई नहीं
अगस्त 24, 2025 | 24 Aug 2025 | 10:13 PM

48 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जादूगोड़ा थाना अंतर्गत दो घर जमीनदोज हो गए. जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है.इधर रविवार को राजदोहा गांव का भूमिज टोला निवासी बडकुनी सरदार की खपरैल मकान की मिट्टी नुमा दीवार जमीनदोज हो गई. जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है जबकि अबुआ आवास को लेकर फंड आवंटित नहीं होने से उसका अबुआ आवास भी अधूरा है.

चैनपुर प्रखंड के बुकमा गांव में जंगली हाथी का कहर, घर और फसल बर्बाद
अगस्त 24, 2025 | 24 Aug 2025 | 10:01 PM

चैनपुर प्रखंड के बुकमा गांव में जंगली हाथियों के आतंक से ग्रामीण भय के साए में जीने को मजबूर हैं. हाल ही में, एक जंगली हाथी ने गांव में घुसकर एक घर और एक एकड़ धान की फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया, जिससे ग्रामीणों में

बुंडू में आधुनिक सुविधाओं से लैस क्रॉस जिम का शुभारंभ, धर्मपत्नी गरिमा सिंह मुंडा के साथ तमाड़ विधायक विकास मुंडा ने किया उद्घाटन
अगस्त 24, 2025 | 24 Aug 2025 | 9:51 AM

बुंडू नगर स्थित सीताराम कॉम्प्लेक्स में रविवार को क्रॉस जिम का भव्य उद्घाटन तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा तथा उनकी धर्मपत्नी गरिमा सिंह मुंडा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस अवसर पर निवर्तमान नगर उपाध्यक्ष सुनील

कर्मा पर्व हमें अच्छे कर्म करने का देता है संदेश! आनंदपुर में करम पूर्व संध्या महोत्सव का आयोजन
अगस्त 24, 2025 | 24 Aug 2025 | 9:46 PM

कुड़ुख़ सरना जागरण मंच के तत्वधान में आनन्दपुर प्रखंड के हाई स्कूल मैदान में करम पूर्व संध्या महोत्सव आनन्दपुर प्रखंड के हाई स्कूल मैदान में रविवार को धूमधाम से मनाया गया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि कर्मा पर्व हमे

विधायक सविता महतो के निर्देश पर चांडिल डैम में खोला गया 11 रेडियल गेट
अगस्त 24, 2025 | 24 Aug 2025 | 9:46 PM

झारखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. डैम का जलस्तर बढ़ते देख विस्थापित गांव के लोगों ने पानी बढ़ने कि जानकारी फोन पर विधायक सविता महतो को दिया. विधायक ने तत्काल प्रशासन से वार्ता कर डैम का रेडियल गेट खोलने का आग्रह किया. जिससे डैम के 11 रेडियल गेट को खोला गया. इनमें 5 गेट ढाई मीटर और 6 गेट डेढ़ मीटर कर खोला गया है. वही डैम का जलस्तर 181.22मीटर दर्ज किया गया. डैम का गेट खुलने के बाद बड़ी मात्रा में पानी सुवर्णरेखा नदी में छोड़ा गया, जिससे नदी का बहाव और तेज हो गया है. वही रविवार शाम विधायक सविता महतो डैम का निचे पुल पर पहुंच कर निरीक्षण किया और जानकारी प्राप्त की. इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, जिला सचिव बैधनाथ टुडू, धर्मु गोप, सुदामा हेम्ब्रम, राहुल वर्मा, दीनबंधु महतो, संजय हांसदा आदि उपस्थित थे.