Wednesday, Jun 4 2025 | Time 21:09 Hrs(IST)
  • कल राजधानी रांची के इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल, जरूरी कामों का कर लें निबटारा
  • कल राजधानी रांची के इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल, जरूरी कामों का कर लें निबटारा
  • यूथ करेज चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गरीब बच्ची की शादी में आर्थिक मदद, सौंपा 50,000 रुपए का चेक
  • पर्यावरण दिवस से स्वतंत्रता दिवस (5 जून से 15 अगस्त) तक एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम चलाएगी भाजपा: बालमुकुंद सहाय
  • पर्यावरण दिवस से स्वतंत्रता दिवस (5 जून से 15 अगस्त) तक एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम चलाएगी भाजपा: बालमुकुंद सहाय
  • सिरमटोली फ्लाईओवर मामले में हस्तक्षेप कर समाधान निकालें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी
  • सिरमटोली फ्लाईओवर मामले में हस्तक्षेप कर समाधान निकालें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी
  • DGP अनुराग गुप्ता ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के मद्देनजर की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की समीक्षा
  • DGP अनुराग गुप्ता ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के मद्देनजर की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की समीक्षा
  • सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती के निधन पर CM हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार ने जताया शोक
  • सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती के निधन पर CM हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार ने जताया शोक
  • आदिवासी आस्था से खिलवाड़ बंद करे राज्य सरकार: आजसू पार्टी
  • आदिवासी आस्था से खिलवाड़ बंद करे राज्य सरकार: आजसू पार्टी
  • केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में गुरु नानक सेवक जत्था के 170 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात
  • डॉ शोभा चक्रवर्ती के निधन पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जताया शोक, कहा- चिकित्सा जगत के लिए अपूरणीय क्षति
झारखंड » रांची


आधिकारिक यात्रा पर आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मलेशिया पहुंचे

आधिकारिक यात्रा पर आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मलेशिया पहुंचे

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः- रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक यात्रा पर आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मलेशिया पहुंचे. यहां भारत के उच्चायुक्त  बी० एन० रेड्डी ने उच्चायोग और रक्षा क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लंगकावी हवाई अड्डे पर स्वागत किया.


बताते चलें कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों की स्मृति में सिंगापुर में Kranji War Memorial का निर्माण किया गया है. आज उस स्मृति स्थल पर जाकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने  सभी अमर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर, उन्हें नमन् किया.

अधिक खबरें
यूथ करेज चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गरीब बच्ची की शादी में आर्थिक मदद, सौंपा 50,000 रुपए का चेक
जून 04, 2025 | 04 Jun 2025 | 8:41 PM

यूथ करेज चैरिटेबल ट्रस्ट (RYC) द्वारा सायेदा बेगम नामक एक गरीब लड़की की शादी में 50,000 रुपए की आर्थिक मदद की गई. इससे पूर्व भी यूथ करेज द्वारा अलग-अलग लड़कियों की शादी में इस तरह की मदद की गई है. मौके पर ट्रस्ट के चेयरमैन नौशाद ख़ान और मोदससीर इमाम द्वारा चेक के रूप में राशि लड़की को सौपी गई. RYC संस्थान सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है.

DGP अनुराग गुप्ता ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के मद्देनजर की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की समीक्षा
जून 04, 2025 | 04 Jun 2025 | 8:08 PM

आज पुलिस मुख्यालय सभागार में अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड द्वारा आगामी त्योहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के मद्देनजर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में प्रिया दूबे, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, डॉ माईकलराज एस, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, अनुप बिरथरे, पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर, इंद्रजीत माहथा, पुलिस उप महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर एवं मूमल राजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक, विशा भौतिक रूप से तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक / क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक / वरीय पुलिस अधीक्षक एवं सभी पुलिस अधीक्षक ने भाग लिया.

नहीं रहीं झारखंड की नंबर वन स्त्री रोग विशेषज्ञ Dr Shobha Chakraborty, निधन से चिकित्सक जगत में शोक की लहर
जून 04, 2025 | 04 Jun 2025 | 4:29 AM

प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शोभा चक्रवर्ती का निधन हो गया है. उनके निधन से चिकित्सक जगत में शोक की लहर है. डॉ शोभा चक्रवर्ती ने 85 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. झारखंड की जानी मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था. उसने मिलने हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी पहुंचे थे.

डॉ शोभा चक्रवर्ती के निधन पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जताया शोक, कहा- चिकित्सा जगत के लिए अपूरणीय क्षति
जून 04, 2025 | 04 Jun 2025 | 7:10 PM

रांची की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती के निधन पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने शोक जताया है. डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि, रांची की सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ, चिकित्सक डॉ शोभा चक्रवर्ती जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. उनका निधन चिकित्सा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. वे सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती थी. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न, 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर
जून 04, 2025 | 04 Jun 2025 | 6:13 AM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड के मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न हो गई है. इस बैठक में प्रस्तावों पर मुहर लगी है.