Friday, Jun 6 2025 | Time 12:29 Hrs(IST)
  • जमशेदपुर में अलकतरा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट और फिर लगी फैली आग, दहशत में लोग घर छोड़कर भागे
  • तेजप्रताप ने शेयर किया video, और कहा- 'सपने पुरे हो सकते है' अगर
  • मुंगेर में पुलिस ने STF की मदद से मिनी गन फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, भारी मात्रा में औजार बरामद
  • पतरातू: विश्व पर्यावरण दिवस पर पीवीयूएनएल में वृक्षारोपण एवं प्रभात फेरी का आयोजन
  • रांची के कार्तिक उरांव फ्लाईओवर पर थार ने बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर, 3 लोग घायल
  • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं में मारी बाजी, बरवाडीह की इंटर परीक्षा (कला संकाय) में 100% सफलता, 41 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
  • झारखंड के 7 विश्वविद्यालय को मिले नए रजिस्ट्रार, रांची यूनिवर्सिटी की कमान संभालेंगे डॉ बसंत झा आरयू, देखें पूरी लिस्ट
  • Tatkal Ticket Booking New rule: अब आपको पहले मिल सकता है तत्काल टिकट! IRCTC यूजर्स को करना पड़ेगा बस ये काम, जानें नया नियम
  • Bengaluru Stampede Update: एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुआ RCB का मार्केटिंग हेड, भगदड़ मामले में हुई पहली गिरफ्तारी
  • अवैध पिच प्लांट में लगा भीषण, जहरीले धुएं से ग्रामीण हुए बीमार
  • पहलगाम हमले के बाद पहली बार J&K जाएंगे PM मोदी, दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज का करेंगे उद्घाटन
  • 'सर्प मित्र' मशहूर यूट्यूबर मुरलीधर हौसला को ही कोबरा ने डस लिया, अस्पताल में भर्ती
  • Jharkhand Weather Update: मौसम ने ली करवट! आज रांची समेत झारखंड के कई जिलों में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर संत मरियम स्कूल के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर संत मरियम स्कूल के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
झारखंड


नहीं रहीं झारखंड की नंबर वन स्त्री रोग विशेषज्ञ Dr Shobha Chakraborty, निधन से चिकित्सक जगत में शोक की लहर

नहीं रहीं झारखंड की नंबर वन स्त्री रोग विशेषज्ञ Dr Shobha Chakraborty, निधन से चिकित्सक जगत में शोक की लहर

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शोभा चक्रवर्ती का निधन हो गया है. उनके निधन से चिकित्सक जगत में शोक की लहर है. डॉ शोभा चक्रवर्ती ने 85 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. झारखंड की जानी मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था. उसने मिलने हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी पहुंचे थे. 

 

झारखंड की नंबर वन स्त्री रोग विशेषज्ञ 

झारखंड की नंबर वन स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती रिम्स के गाइनोलॉजिस्ट विभाग की एचओडी भी रही थीं.  उन्होंने अपना पूरा जीवन चिकित्सा सेवा को समर्पित कर दिया. रांची सहित देशभर में वह एक विश्वसनीय नाम थीं. सात साल पहले आए हार्ट अटैक से उभरने के बाद वह दोबारा अपने चेम्बर में नियमित रूप से मरीजों को देखने लगी थीं. एक निजी मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा था कि उनका मन मरीजों के बिना नहीं लगता है. 

 


डॉ. शोभा चक्रवर्ती के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें:

 

- सेवा और अनुभव: डॉ. चक्रवर्ती ने 55 वर्षों के अपने करियर में 35,000 से अधिक डिलीवरी करवाईं. वह अपने मरीजों से बहुत प्यार करती थीं और बिना उनसे मिले उनका मन नहीं लगता था.

- स्वास्थ्य और निधन: कुछ समय से बीमार चल रही थीं और अस्पताल में इलाज चल रहा था. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल भी जाना था. 

- विरासत: डॉ. चक्रवर्ती ने वृद्धावस्था में चिकित्सा की जरूरत पर जोर दिया. वह दिन में दो घंटे पढ़ाई करती थीं और मानती थीं कि पढ़ाई से ही खुद को अपडेट रखा जा सकता है. 


 


 

 

अधिक खबरें
Jharkhand Weather Update: मौसम ने ली करवट! आज रांची समेत झारखंड के कई जिलों में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 7:30 AM

झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया हैं. झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं ने जहां भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं कई जिलों में ओलावृष्टि ने लोगों को चौंका दिया. पतरातू और खूंटी जैसे क्षेत्रों में ओले गिरने से मौसम और भी सुहावना हो गया. बारिश के बाद रांची में रात का तापमान गिर गया, जिससे लोगों को चादर ओढ़कर सोना पड़ रहा हैं.

विश्व पर्यावरण दिवस पर संत मरियम स्कूल के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 12:21 AM

05 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत मरियम आवासीय विद्यालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक जागरूकता रैली सह साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया. इस अभियान का उद्देश्य छात्रों व आम लोगों को स्वच्छ, हरित और सतत जीवनशैली के लिए प्रेरित करना था. रैली की शुरुआत विद्यालय परिसर से हुई, जिसे हरी झंडी दिखाकर पलामू प्रमंडल के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राजीव नयन, ऑर्थो सर्जन डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ, विद्यालय चेयरमैन अविनाश देव, प्राचार्य कुमार आदर्श तथा ट्रैफिक प्रभारी शमाल अहमद ने रवाना किया. इस अवसर पर विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं अपने-अपने साइकिलों पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नारे और हाथों में पौधे लेकर शहर भ्रमण पर निकले. मौके पर छात्रों ने जोशीले अंदाज़ में नारे लगाए— 'हम बच्चे मिलकर पेड़ लगाएंगे, धरती को स्वर्ग बनाएंगे.' इन नारों के माध्यम से उन्होंने नागरिकों को अधिकाधिक वृक्षारोपण व प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया.

बरवाडीह आरपीएफ पोस्ट में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 12:05 AM

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को बरवाडीह स्थित आरपीएफ पोस्ट में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व इंस्पेक्टर राकेश रंजन ने किया, जिसमें आरपीएफ पोस्ट परिसर, बैरक समेत कई अन्य स्थानों पर फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया. पेड़ों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके चारों ओर घेराव भी किया गया ताकि पौधे सुरक्षित रूप से विकसित हो सकें.

भरनो: अमलीया और डहूटोली गांव में जंगली हाथी ने मचाया तांडव, तीन घर क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने लगाई वन विभाग से मदद की गुहार
जून 06, 2025 | 06 Jun 2025 | 12:00 AM

भरनो प्रखंड के अमलीया और डहूटोली गांव में बुधवार रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने अमलीया गांव में राजन सिंह और सुरेश ठाकुर के मिट्टी के घरों को जबकि डहूटोली गांव में धुंजा उरांव के घर को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया. घटना में न केवल मकानों को नुकसान हुआ, बल्कि घर के भीतर रखे दो क्विंटल धान भी हाथी ने खा लिया. इसके अलावा दीवार गिरने से घर के बर्तन व अन्य जरूरी सामान टूटकर बर्बाद हो गए.

विश्व पर्यावरण दिवस पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर पहुंचे बेतला, किया पौधारोपण
जून 05, 2025 | 05 Jun 2025 | 11:53 PM

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र के बेतला रेंज अंतर्गत कुटमु के समीप गुरुवार को भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और मनिका विधायक रामचंद्र सिंह उपस्थित रहे. कार्यक्रम में पलामू डीसी, पीटीआर डायरेक्टर प्रजेशकांत जेना समेत वन विभाग के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए. सभी अतिथियों का स्वागत बेतला रेंजर उमेश दुबे के नेतृत्व में पौधा भेंट कर किया गया.