झारखंडPosted at: जून 04, 2025 डॉ शोभा चक्रवर्ती के निधन पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जताया शोक, कहा- चिकित्सा जगत के लिए अपूरणीय क्षति
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः रांची की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती के निधन पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने शोक जताया है. डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि, रांची की सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ, चिकित्सक डॉ शोभा चक्रवर्ती जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. उनका निधन चिकित्सा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. वे सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती थी. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.