Saturday, Jul 19 2025 | Time 04:38 Hrs(IST)
झारखंड


महिला समूह और किसानों को मिला कृषि यंत्र, विधायक रामचंद्र सिंह ने किया वितरण

महिला समूह और किसानों को मिला कृषि यंत्र, विधायक रामचंद्र सिंह ने किया वितरण

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत


बरवाडीह/डेस्क: शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में भूमि संरक्षण विभाग के द्वारा कृषि कार्य हेतु 50%अनुदान ट्रैक्टर और पंप सेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया . वितरण कार्यक्रम में जहां स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह के साथ-साथ जिला परिषद की सदस्य संतोषी शेखर भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्रा ने शिरकत की . विधायक के अनुशंसा पर जहां प्रखंड के खुरा पंचायत अंतर्गत बभंडीह ग्राम की विश्वकर्मा स्वयं सहायता समूह को 50% अनुदान पर कृषि कार्य हेतु महिंद्रा ट्रैक्टर किसान कृषि यंत्र उपलब्ध कराया गया वहीं इसके साथ-साथ लात पंचायत के विष्णु देव प्रसाद को अनुदान दर पर 8100 में पंपसेट उपलब्ध कराया गया . 
 
कार्यक्रम के दौरान मौजूद किसानों और आने लोगों को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड के साथ-साथ विशेष तौर पर लातेहार जिले को कृषि के क्षेत्र में आगे ले जाने को लेकर कार्य कर रही है वहीं इसके तहत महिला समूह के साथ-साथ किसान मित्रों को अनुदान पर ट्रैक्टर केसाथ-साथ कृषि यंत्र    उपलब्ध कराने का भी काम किया जा रहा है.
 
उधर कृषि पदाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र के जरूरतमंद किसानों को सरकार के माध्यम से अनुदान पर सभी तरह के सिंचाई यंत्र और कृषि सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है जिसका लाभ क्षेत्र के अंतिम  किसान तक मिले इसको लेकर लगातार विभाग कार्य कर रही है . कार्यक्रम के दौरान मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामनाथ यादव मनरेगा बीपीओ कमलेश कुमार सिंह बीस सूत्री के अध्यक्ष नसीम अंसारी राजद प्रदेश सचिव अजय चंद्रवशी कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि रवींद्र राम विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह एटीएम सपना कुमारी, किरण ज्योति, समेत अन्य लोग मौजूद थे.
 

 

 

 

अधिक खबरें
लापरवाही की शिकार राज्य सरकार की छात्रों को वितरित की जाने साइकिल योजना
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:24 PM

राज्य सरकार के कल्याण विभाग की महती योजना अब अधिकारियों की लापरवाही का शिकार बन रहा है. गावों के गरीब छात्र छात्राएं को नियमित विद्यालय जाने की प्रतिबद्धता के तहत सरकार की कल्याण विभाग द्वारा हाईस्कूल पहुंचने के लिए साइकिल प्रदान करने की योजना संचालित की गई है. जिसके तहत चयनित छात्र छात्राओं की सूची उपलब्ध होते

केड़ में ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:17 PM

छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड़ पंचायत अंतर्गत कारीमाटी (तेतर टोला) में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर के पलटने से चालक चंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वह कारीमाटी गांव का रहने वाला था और पच्चु सिंह का पुत्र था. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन सिंह ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था. खेत में अधिक कीचड़

झारखंड हाई कोर्ट से राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को राहत, बर्खास्तगी का आदेश रद्द
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:10 PM

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को बड़ी राहत देते हुए उनकी बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने मामले को पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार को लौटा दिया है और आदेश पारित करने से पहले प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

बहरागोड़ा में  मिशन उत्थान के तहत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह का किया जा रहा ग्राउंड सर्वे
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:03 PM

जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिला में 'मिशन उत्थान' के तहत बहरागोड़ा में निवासरत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह की पहचान. उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के मूल्यांकन एवं योजनाओं से आच्छादन सुनिश्चित करने हेतु ग्राउंड सर्वे अभियान प्रारंभ किया गया है. इस अभियान के तहत अबतक बहरागोड़ा

लोहरदगा में साइबर ठगी का गंभीर मामला, उपायुक्त के नाम से बनाई गई फर्जी ई-मेल आईडी
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 9:57 PM

जिले में शुक्रवार को एक गंभीर साइबर अपराध का मामला सामने आया है. अज्ञात साइबर अपराधियों ने लोहरदगा के उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग करते हुए एक फर्जी ई-मेल आईडी ([email protected]) बनाई है. इस ई-मेल आईडी का इस्तेमाल कर नागरिकों को भ्रामक और गुमराह करने वाले संदेश भेजे जा रहे हैं.