Wednesday, Aug 20 2025 | Time 03:30 Hrs(IST)
झारखंड


रांची से बनारस जानें वाली केसरिया रंग की वंदे भारत एक्सप्रेस क्यों हैं अन्य से खास, देखें PHOTOS

रांची से बनारस जानें वाली केसरिया रंग की वंदे भारत एक्सप्रेस क्यों हैं अन्य से खास, देखें PHOTOS
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: एक तो इसका रंग पूरी तरह भगवा है और दूसरा बोगी के अंदर यात्री सुहूलियत के मामले में तकनीक में थोड़ा हटके है. केसरिया रंग की यह वंदे भारत रांची, मुरी, बोकारो से होकर बनारस तक जाएगी. टोटल कोच में से एक एक्जीक्यूटिव क्लास हैं, वहीं 7 चेयर कार है. हटिया यार्ड में स्थापित इस केसरिया वंदे भारत को 12 मार्च की यात्रा के लिए तैयार किया जा रहा है. 

 

1. अब तक रांची से बनारस के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा नहीं होने के कारण विभिन्न मार्गों से बनारस पहुंचने में करीब 11 घंटे का समय लगता था. लेकिन, अब वंदे भारत यात्रा से करीब तीन घंटे की बचत होगी. 


 

2. 12 मार्च को रांची रेलवे स्टेशन पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जहां पीएम मोदी दिल्ली से रांची बनारस के साथ देशभर के लिए 10 नई वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे. रांची रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी.


 

3. पीएम मोदी 12 मार्च को रांची बनारस वंदे भारत का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. 


 

4. वंदे भारत ट्रेन रांची मुरी बोकारो होते हुए बनारस पहुंचेगी. यह रांची से सुबह 5:10 बजे खुलेगी और दोपहर 1:00 बजे बनारस पहुंचेगी. इसके बाद यह ट्रेन शाम 4:05 बजे बनारस से रवाना होगी और रात 11:55 बजे रांची पहुंचेगी. रांची बनारस वंदे भारत का रंग भगवा है. 


 

अधिक खबरें
रांची में स्नैचिंग के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों सहित एक नाबालिग को पकड़ा
अगस्त 19, 2025 | 19 Aug 2025 | 10:33 PM

रांची में स्नैचिंग के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों सहित एक नाबालिग को पकड़ा है. सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में व्यक्ति से मोबाइल और युवती से पर्स छिनतई की शिकायत के आधार पर ये कार्रवाई की गई. बता दें कि छिनतई की दोनों वारदातें 15 अगस्त को हुई थी. मामले में पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की गई. पुलिस ने एक स्कूटी भी बरामद किया है.

पलामू डीसी का निर्देश, स्वास्थ्यकर्मियों को लिखित में बताना होगा दवा या जांच अस्पताल में मौजूद है या नहीं
अगस्त 19, 2025 | 19 Aug 2025 | 10:11 PM

पलामू डीसी ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया है कि मरीजों को लिखित में बताना होगा कि अस्पताल में जांच या दवा उपलब्ध है या नहीं. इस दौरान पर्ची में डेट और टाइम भी लिखा जाएगा.

चुटिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने लगाई फांसी, फंदे से झूलकर दे दी जान
अगस्त 19, 2025 | 19 Aug 2025 | 9:51 PM

रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार रंजन सिंह नामक युवक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या की. युवक ने अपने ही कमरे में फंदे से झूलकर जान दे दी. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. आशंका जताई जा रही है कि युवक ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर ली. वह एक निजी संस्थान में काम करता था.

अवैध खनन माफियाओं के इशारे पर हुई सूर्या हांसदा की हत्या:  आदित्य साहू
अगस्त 19, 2025 | 19 Aug 2025 | 8:29 PM

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने आज राज्यसभा में सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले को उठाया. आदित्य साहू ने कहा कि आदिवासी की हितैषी बनने का ढोंग करने वाली हेमंत सरकार युवा आदिवासी नेता की हत्या करवाती है. उन्होंने कहा कि सदन में कांग्रेस के, राजद के लोग जोर-जोर से चिल्लाते हैं, सदन नहीं चलने देते हैं लेकिन दूसरी ओर इन दलों के समर्थन से चलने वाली राज्य सरकार में अत्याचार अन्याय अवैध उत्खनन के खिलाफ आवाज उठाने वाले सूर्या हांसदा जैसे लोगों की हत्या की जाती है.

धनबाद डीसी की अध्यक्षता में हुई पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा
अगस्त 19, 2025 | 19 Aug 2025 | 7:34 PM

आज समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. इस दौरान ग्राम पंचायत विकास योजना, पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण योजना, मासिक प्रगति की अद्यतन प्रतिवेदन, पंचायतों में ज्ञान केंद्र की अद्यतन प्रतिवेदन, पंचायत सचिवालय की अद्यतन प्रतिवेदन, स्थापना अंतर्गत स्वीकृत, कार्यरत एवं रिक्त पदों से संबंधित मामले समेत अन्य मामले की समीक्षा की गई.