झारखंड » रांचीPosted at: जून 19, 2025 केंद्रीय कपड़ा उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह विकास भारती बिशुनपुर के राँची अवस्थित कार्यालय पहुँचे
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- आज भारत सरकार के केंद्रीय कपड़ा उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह विकास भारती बिशुनपुर के राँची अवस्थित कार्यालय पहुँचे, जहां संस्था के सचिव पद्मश्री डॉ. अशोक भगत ने उन्हें झारखंडी पगड़ी पहनाकर एवं गमछा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया. इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. अशोक भगत ने उन्हें स्वलिखित पुस्तक “परंपरा और प्रयोग” भेंट किया. मंत्री ने भगत जी के स्वास्थ्य का हाल-चाल लिया एवं संस्था द्वारा वर्तमान में चलाये जा रहे कार्यक्रमों एवं परियोजनाओं की भी जानकारी प्राप्त की . यह जानकारी विकास भारती के मीडिया प्रभाग द्वारा दी गयी है.