झारखंडPosted at: जून 19, 2025 विकास भारती बिशुनपुर के रांची कार्यालय पहुंचे केंद्रीय कपड़ा उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह, पद्मश्री अशोक भगत से की मुलाकात
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः आज विकास भारती बिशुनपुर के रांची अवस्थित कार्यालय परिसर में भारत सरकार के केंद्रीय कपड़ा उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह का आगमन हुआ. इस दौरान उन्हें झारखंडी पगड़ी पहनाकर व गमछा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया. इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को पद्मश्री अशोक भगत द्वारा स्वलिखित पुस्तक “परंपरा और प्रयोग” भेंट किया गया. इस मौके पर भारत सरकार के रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ भी उपस्थित रहें.