न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: तंजानिया प्रवास के दौरान भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ दार-एस-सलाम स्थित भारतीय उच्चायोग में आत्मीय मुलाकात और लोगों से संवाद किया. इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री सेठ ने कहा भारतीयों से मिलकर आत्मिक सुखद अनुभूति मिली. तंजानिया के विकास में इनका योगदान और प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है. उच्चायुक्त बिश्वदीप डे ने तंजानिया में भारतीय समुदाय के कल्याण की प्रगति और देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी. भारतीय समुदाय दुनिया के जिस देश में भी हैं, वहां अपने समर्पण, अनुशासन और कर्त्तव्यपरायणता से अपनी अलग पहचान बनाते हैं.
भारत की प्रगति को देखकर आज दुनिया भी अचंभित है. भारत ने वह सब कुछ करके दिखाया, जो लोगों को असंभव लगता था.तंजानिया में भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी के साथ के सनातन धर्म मंदिर एवं स्वामीनारायण मंदिर, किसुतु में दर्शन, पूजन और अभिषेक का सौभाग्य प्राप्त हुआ. मंदिर परिसर का भ्रमण कर अद्भुत आध्यात्मिक की अनुभूति हुई. भगवान से विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए प्रार्थना किया.