Saturday, May 31 2025 | Time 04:39 Hrs(IST)
झारखंड » रांची


केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रात्रि में रातू रोड स्थित एलिवेटेड रोड का किया निरीक्षण

कार्य अविलंब पूर्ण करने का दिया निर्देश
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रात्रि में रातू रोड स्थित एलिवेटेड रोड का किया निरीक्षण

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः- केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज रात्रि में रातू रोड स्थित एलिवेटेड रोड का निरीक्षण किया साथ में रांची के विधायक चंदेश्वर प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री  संजय सेठ ने  NHl के अधिकारियों से इसे जल्द पूर्ण करने की बात कही निरीक्षण के दौरान NHI के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे.  सेठ ने अधिकारियों से कहा इसे जल्द से जल्द पूरा करें ताकि जून के अंतिम सप्ताह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा इसका भव्य उद्घाटन किया जा सके    NHI के अधिकारियों ने बताया नॉइस बैरियर नीचे ग्रिलिंग एवं पौधा रोपण का कार्य बाकी है. मौके पर रक्षा राज्य मंत्री सेठ ने इसे अभिलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया.

 

 

 

 
अधिक खबरें
रांची-टाटा मार्ग पर डीटीओ की कार्रवाई के खिलाफ गाड़ी मालिकों का फूटा गुस्सा, बुंडू टोल नाके पर धरना प्रदर्शन
मई 30, 2025 | 30 May 2025 | 9:25 PM

रांची-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-33) पर डीटीओ (जिला परिवहन पदाधिकारी) द्वारा बीते कुछ दिनों से सड़क पर बेढंगे ढांचे वाले और अत्यधिक लोड ढो रहे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है

शराब घोटाला: निलंबित IAS विनय चौबे और गजेन्द्र सिंह को कल ACB की विशेष कोर्ट में किया जाएगा पेश
मई 30, 2025 | 30 May 2025 | 7:40 PM

शराब घोटाला मामले में आज निलंबित अधिकारियों IAS विनय चौबे और संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेन्द्र सिंह से ACB मुख्यालय में पूछताछ कर रही है. कल दोनो की रिमांड अवधि पूरी हो रही है, जिसके बाद दोनों को ACB की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा.

पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन, भाजपा के वरिष्ठ नेता हुए शामिल
मई 30, 2025 | 30 May 2025 | 6:48 PM

आज रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रांगण में पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की 300 वीं जयंती एवं भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र के उद्घाटन अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में सामाजिक प्रबुद्धजनों के मध्य देवी अहिल्यबाई होलकर जी की सामाजिक दृष्टि, महिला सशक्तिकरण एवं धार्मिक विचारों को व्यक्त किया. संगोष्ठी में चंपाई सोरेन (पूर्व मुख्यमंत्री), प्रदीप वर्मा (प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद) व वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ACB द्वारा की गई गिरफ्तारी को निलंबित IAS विनय चौबे ने HC में दी चुनौती, दाखिल की क्रिमिनल रिट याचिका
मई 30, 2025 | 30 May 2025 | 6:26 AM

शराब घोटाला मामले में ACB द्वारा की गई गिरफ्तारी को निलंबित IAS विनय चौबे ने चुनौती दी है. विनय चौबे ने झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दाखिल कर चुनौती दी है. उन्होंने गिरफ्तारी को अवैध बताया है. 20 मई को ACB ने निलंबित IAS विनय चौबे और तत्कालीन संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था. क्रिमिनल रिट याचिका में कहा गया है कि गिरफ्तारी की प्रक्रिया को अपनाई जानी चाहिए थी, जिसका पालन नहीं किया गया. गिरफ्तारी से पूर्व कारण भी नहीं बताया गया. लिहाजा गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए निरस्त करने की मांग की है. फिलहाल विनय चौबे ACB के रिमांड पर है. बता दें कि शराब घोटाला मामले को लेकर अबतक 5 की गिरफ्तारी हुई है.

कांके थाना क्षेत्र से पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
मई 30, 2025 | 30 May 2025 | 4:23 PM

रांची के कांके थाना क्षेत्र से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. अवैध हथियार के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया है. अपराधी शमशाद आलम अवैध पिस्टल के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा. हथियार रखने के शौक ने उसे अपराधी बना दिया. पुलिस ने गुप्त सूचना आधार पर अपराधी की गिरफ़्तारी की है. शुरुआती जांच में शौकिया अवैध पिस्टल रखने की बात सामने आई है. फिलहाल पुलिस युवक का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है. उसकी गिरफ़्तारी कांके थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी हुई है.