Saturday, Mar 22 2025 | Time 15:01 Hrs(IST)
  • रांची के डोरंडा फायरिंग मामले में पुलिस का एक्शन, पांच आरोपी पुलिस के हिरासत में
  • इस देश में महिलाओं को पहाड़ पर ले जाने पर मिलते है इतने पैसे! कॉरपोरेट जॉब का पैकेज भी फेल
  • Indian Railway: अब कंफर्म टिकट मिलना हुआ पक्का! जितनी सीटें उतनी ही टिकट बेचेगा रेलवे
  • चार पहिया वाहन के चपेट में आया युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस
  • विश्व जल दिवस पर वाकोलतोड़िया गांव में प्रभातफेरी
  • डीवीसी ईडीसीएल बोकारो थर्मल कार्यालय में हुआ वार्षिक आम सभा (AGM) का आयोजन, मनीष चौधरी बने अध्यक्ष
  • पूर्व पार्षद के निधन के बाद नगर पंचायत ने पत्नी को सौंपा बकाया मानदेय का चेक
  • सीरमटोली फ्लाईओवर रैंप मामले को लेकर रांची में दिखा बंदी का असर
  • सुनीता विलियम्स को मिलेगा ओवरटाइम का खर्च, राष्ट्रपति ट्रंप देंगे अपने जेब से पैसे
  • रांची में दो गुटों के बीच मारपीट के बाद गोली बारी
  • रांची में दो गुटों के बीच मारपीट के बाद गोली बारी
झारखंड


रजरप्पा में भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों किया सड़क जाम

रजरप्पा में भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों किया सड़क जाम
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारलोंग पंचायत के एनएच 23 में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि तेज रफ्तार में आ रही हाइवा के चपेट में आने से महेश महतो (58 वर्ष) व कारू महतो (24 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बताया गया कि हाईवा ने ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मारा और करीब 25 फीट घसीटते हुए एक घर में घुस गया. जिसमें ट्रैक्टर चालक और घर में मौजूद किराना दुकान के संचालक की दबकर मौत हो गई. 

 


 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और सड़क को जाम कर दिया. इस दौरान 3 घंटे तक सड़क जाम और वाहनों का आवागमन बाधित रहा. आक्रोशित ग्रामीण मुआवजे व उचित कार्रवाई की मांग कर रहे थे. घटना की सूचना पर मौके पहुंची रजरप्पा थाना की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को हटाया. वहीं दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल भेजा गया. 

 
अधिक खबरें
बिहार दिवस के शुभ अवसर पर स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन, कई गणमान्य होंगे शामिल
मार्च 22, 2025 | 22 Mar 2025 | 2:14 PM

एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम को लेकर बिहार दिवस के शुभअवसर पर स्नेह मिलन कार्यक्रम रखा गया है. बता दें कि इस कार्यक्रम मे झारखंड बिहार के कई गणमान्य लोग शामिल होंगे. यह कार्यक्रम आज 22 मार्च को दोपहर 4 बजे से हरमू रोड मारवाडी भवन में आयोजित है.

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वित्त मंत्री  राधाकृष्ण किशोर से की मुलाकात, स्वास्थ्य की ली जानकारी
मार्च 21, 2025 | 21 Mar 2025 | 4:10 AM

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची के स्टेट हैंगर में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. विदित हो कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए विशेष विमान से नई दिल्ली ले जाया जा रहा है.

बंदी के दौरान समर्थकों और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की
मार्च 22, 2025 | 22 Mar 2025 | 1:35 PM

रांची बंदी को लेकर हीनू चौक पर रांची एसडीएम के साथ बंद समर्थकों के द्वारा धक्का मुक्की की खबर सामने आ रही है. मौके पर पुलिस ने बंद समर्थकों पर काबू पा लिया है. रांची के कई चौक चौराहों पर बंद समर्थकों के द्वारा हंगामा किया जार हा है. बंदी के दौरान समर्थकों और पुलिस के बीच

फसलों को हुए नुकसान का तीन दिन में सौंपे रिपोर्ट, कृषि विभाग ने उपायुक्तों को किया निर्देशित
मार्च 22, 2025 | 22 Mar 2025 | 1:11 PM

झारखंड में कल हुई ओलावृष्टि को लेकर सभी उपायुक्तों को कृषि विभाग ने निर्देश त किया है साथ ही फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर तीन दिनों में रिपोर्ट

एक व्यक्ति के चक्कर में पड़ी 9-9 लड़कियां, शादी करने के बाद करता था ये कांड
मार्च 22, 2025 | 22 Mar 2025 | 12:57 PM

सोनभद्र में एक बड़ी अजीबोगरीब घटना घटी है, कोतवाली में तीन महिला ने आकर एक व्यक्ति के उपर आरोप लगाया है कि उसने 9 महिलाओं के साख विवाह कर रखा है. पुलिस ने एक शिक्षिका के तहरीर पर जांच शुरु किया. आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पर आरोप है कि वो सिर्फ नौकरीपेशा महिला को ही अपना शिकार बनाता था. एक महिला के अकाउंट से 41 लाख का लोन लेने का भी आरोप है.