Wednesday, Jul 16 2025 | Time 02:55 Hrs(IST)
झारखंड


डॉ रामदयाल मुंडा की जयंती पर बुंडू में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, सुदेश महतो ने तस्वीर पर किया माल्यार्पण

अलग राज्य आंदोलन के बौद्धिक ताकत थे डॉ रामदयाल मुंडा: सुदेश महतो
डॉ रामदयाल मुंडा की जयंती पर बुंडू में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, सुदेश महतो ने तस्वीर पर किया माल्यार्पण

न्यूज़11भारत


रांची/डेस्क: झारखंड अलग राज्य आंदोलन के बौद्धिक ताकत और सांस्कृतिक आंदोलन के प्रणेता पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा हमारी समृद्ध संस्कृति को आगे बढ़ाने और आदिवासियों की पहचान बनाए रखने के लिए आजीवन संघर्षरत रहे. उनका जीवन अपने आप में एक उदाहरण है कि दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो आप किसी भी क्षेत्र में बेहतर कर सकते हैं. रामदयाल मुंडा के योगदानों से नई पीढ़ी को रूबरू होना आवश्यक. समृद्ध झारखंड गढ़ने की राह डॉ. रामदयाल मुंडा के जीवन दर्शन में समाहित है. नई पीढ़ी डॉ मुंडा को पढ़े और जाने. उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने बुंडू स्थित पार्टी कार्यालय में डॉ रामदयाल मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद कही. 

 

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि रांची के छोटे से गांव से निकल कर उन्होंने अपनी मेहनत, समर्पण, त्याग और काबिलियत के दम पर न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई बल्कि झारखंड की कला संस्कृति को भी वैश्विक पटल पर पहुंचाने का काम किया. उन्हें याद करने के लिए किसी खास तारीख की जरूरत नहीं. वे हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे. उनकी विद्वता और विनम्रता से युवाओं को सीखने की आवश्यकता. झारखंड की समृद्ध संस्कृति को संजोने और संवारने के साथ ही हमें विकास की राह पर चलना है. अपनी गौरवपूर्ण संस्कृति से दूर होकर हम विकास की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. हम अपनी जड़ों से कट कर आगे नहीं बढ़ सकते हैं. इस अवसर पर जिप सदस्य बुंडू परमेश्वरी सांडिल, केंद्रीय सचिव गुंजल इकिर मुंडा, केंद्रीय सचिव रामदुर्लभ सिंह मुंडा, आजसू पार्टी वरीय नेता सिंगराय टूटी, केंद्रीय सचिव सुधा मुंडू, रांची जिला वरीय उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

 


 

 
अधिक खबरें
कल से शुरू होगा फुटबॉल का रोमांच, 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा भव्य आगाज
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:20 PM

झारखंड में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कल दिनांक 16 जुलाई से 19 जुलाई 2025 तक किया जाएगा.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अहम मुलाक़ात, संगठन और विभागीय कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:13 PM

झारखंड के लोकप्रिय एवं कर्मठ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की. यह भेंट मात्र औपचारिक नहीं रही, बल्कि संगठनात्मक मजबूती और विभागीय कार्यों पर गंभीर, विस्तृत और प्रभावशाली चर्चा का केंद्र बनी.

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड में 2 लाख लाभुकों के लिए पीएम आवास (ग्रामीण) स्वीकृत कराने का आग्रह
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:05 PM

रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. इस मुलाकात में झारखंड के ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं और उसके क्रियान्वयन पर रक्षा राज्य मंत्री ने चर्चा की. संजय सेठ ने प्रमुख रूप से झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री को अवगत कराया.

रांची रेंज के प्रभारी DIG बने इंद्रजीत महथा
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 8:49 AM

IPS इंद्रजीत महथा को रांची रेंज के प्रभारी DIG बनाया गया है. इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है.

JSSC-CGL पेपर लीक मामला: CBI जांच को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई 19 अगस्त को
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 10:56 PM

JSSC-CGL (कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा) पेपर लीक मामले में CBI जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर अब हाईकोर्ट 19 अगस्त को सुनवाई करेगा. यह मामला मंगलवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था, लेकिन उस दिन सुनवाई नहीं हो सकी.