Tuesday, Jun 10 2025 | Time 02:18 Hrs(IST)
बिहार


पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर भागलपुर में श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेस ने दिखाई चुनावी ताक़त

पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर भागलपुर में श्रद्धांजलि सभा, कांग्रेस ने दिखाई चुनावी ताक़त

शयामानंद सिह/न्यूज11 भारत


भागलपुर/डेस्कः भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भागलपुर विधायक अजीत शर्मा के कैंप कार्यालय में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसने न केवल नेहरू जी के विचारों को याद किया, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उत्साह और एकजुटता का प्रदर्शन भी किया. कार्यक्रम की शुरुआत विधायक अजीत शर्मा द्वारा पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण से हुई. इसके बाद एक-एक कर सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी के सपनों के भारत को साकार करने की प्रतिबद्धता जताई. 

 

विधायक अजीत शर्मा ने इस अवसर पर कहा, "देश की बुनियाद को मजबूत करने का काम पंडित नेहरू ने किया था. उनके विजन और नीतियों ने भारत को विकास की राह पर अग्रसर किया. आज जब देश में लोकतांत्रिक मूल्यों पर संकट है, तब नेहरू जी के आदर्श हमें मार्गदर्शन देते हैं. अजीत शर्मा ने आगे कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी और इस बार बिहार में एक बार फिर कांग्रेस का परचम लहराएगा. उन्होंने दावा किया कि "इस बार जनता कांग्रेस को विकल्प नहीं, बल्कि भविष्य के रूप में देख रही है. कांग्रेस ही वह पार्टी है जो सामाजिक न्याय, विकास और संविधान की रक्षा कर सकती है. बिहार में कांग्रेस एकछत्र राज स्थापित करेगी. कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने लायक रही, जिससे यह साफ झलकता है कि कांग्रेस की नई पीढ़ी भी नेहरूवादी विचारधारा से प्रेरित है और पार्टी को एक नई दिशा देने को तैयार है. सभा का समापन 'नेहरू अमर रहें' और 'जय कांग्रेस' के नारों के साथ हुआ, जिसने माहौल को जोश और ऊर्जा से भर दिया.

 

अधिक खबरें
पुष्पम प्रिया का प्रशांत किशोर और चिराग पासवान पर हमला, जन सुराज को कहा 'डस्टबिन पार्टी
जून 09, 2025 | 09 Jun 2025 | 4:41 PM

भागलपुर द प्लूरल्स पार्टी (TPP) की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है भागलपुर दौरे के दौरान उन्होंने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को 'डस्टबि कहा बिहार की महानता की वापसी' का संकल्प बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पुष्पम प्रिया सक्रिय मोड में आ गई

सदर अस्पताल में जच्चा-बच्चा किट का वितरण, महिलाओं को मिला सरकार की योजना का लाभ
जून 09, 2025 | 09 Jun 2025 | 4:36 PM

भागलपुर बिहार सरकार द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई पहल के तहत अब प्रसव के पश्चात महिलाओं को जच्चा-बच्चा किट उपलब्ध कराया जा रहा है

अरविन्द केजरीवाल चले बिहार की ओर, 243 विधानसभा सीटों अकेले लड़ेंगे चुनाव
जून 09, 2025 | 09 Jun 2025 | 4:17 PM

बिहार की राजनीति से एक नयी और बड़ी खबर आ रही है. अरविन्द केजरीवाल की पार्टी ने बिहार की ओर अपना रुख कर लिया है. दिल्ली की करारी हार के बाद केजरीवाल अपना राजनीतिक दायरा बढ़ा रहे हैं. केजरीवाल की पार्टी दिल्ली के साथ पंजाब में सत्ता सुख भोग चुकी है. और अब उसने अपना राजनीतिक दायरा

जनसुराज पार्टी ने बिहार में हो रहे अत्याचार के खिलाफ निकाला कैडल मार्च
जून 09, 2025 | 09 Jun 2025 | 1:34 PM

भागलपुर घंटा घर चौंक के पास से जनसुराज पार्टी ने बिहार मे महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला गया. यह कैंडल मार्च घंटा घर चौंक से शुरू होकर कचहरी चौंक तक पहुंचा. इस दौरान पार्टी के कई नेता इस कैंडल मार्च मे शामिल हुए. पार्टी की महिला नेत्री सोनी देवी ने बताया की मुजफ्फरपुर एवं भागलपुर के नवगछिया के रंगरा मे हुए युवतियों के साथ अत्याचार सरकार कोई संज्ञान नही ले रही है. इसी को लेकर आज कैंडल मार्च निकाला गया है.

जमीनी विवाद में देर रात चली गोली, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, बम फेंककर दहशत फैलाने का आरोप
जून 09, 2025 | 09 Jun 2025 | 1:27 PM

सुपौल से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्णपट्टी कुशहा वार्ड नंबर 13 में बीती रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित के अनुसार घटना के दौरान अपराधियों ने घर पर देसी बम फेंककर इलाके में दहशत फैला दी. घायल की पहचान कर्णपट्टी कुशहा वार्ड 13 निवासी वेदानंद यादव के 32 वर्षीय पुत्र अर्जुन यादव के रूप में हुई है. गोलीबारी में उन्हें बाएं कंधे में गोली लगी है.