Thursday, Jul 3 2025 | Time 09:01 Hrs(IST)
  • आज रांचीवासियों को मिलेगी रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे उद्घाटन
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून सक्रिय! मौसम विभाग ने 6 जिलों में भारी बारिश को लेकर किया येलो अलर्ट जारी
  • गोड्डा के नए सिविल सर्जन ने किया नवनिर्मित अस्पताल का निरीक्षण
  • 'पंचायत' के बनराकस ने 11 साल पहले आलिया संग किया था डांस, अब बने फुलेरा के नए प्रधान – फैंस बोले, ये तो विलेन नहीं हीरो है!
झारखंड


1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायक अल्बर्ट एक्का का 53वीं शहादत दिवस आज

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायक अल्बर्ट एक्का का 53वीं शहादत दिवस आज
न्यूज़11 भारत 

रांची/डेस्क: 1971 के भारत–पाक युद्ध के महानायक परमवीर अलबर्ट एक्का की आज (3 दिसंबर) को पुण्यतिथि है. उनका जन्म 27 दिसंबर 1942 को गुमला जिले के जारी गांव में हुआ था. जुलियस एक्का और मरियम एक्का ने एक वीर सपूत को जन्म दिया. उनकी प्रारंभिक शिक्षा गुमला के भिखमपुर में हुई थी, जहां उन्होंने बचपन से ही वीरता की कहानियां सुनीं. सेना में जाने की उनकी आकांक्षा ने उन्हें सफलता की ओर अग्रसर किया, और 1962 में वे सेना में शामिल हो गए. 

 

मरणोपरांत परमवीर चक्र से किया गया था सम्मानित

वर्ष 1971 में भारत-पाक युद्ध के दौरान अल्बर्ट की आयु केवल 29 वर्ष थी. उन्होंने अद्वितीय साहस का प्रदर्शन करते हुए दुश्मनों का सामना किया और वीरगति को प्राप्त हो गए. उनकी वीरता के लिए लांस नायक अल्बर्ट एक्का को मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया, और वे एकीकृत बिहार से यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले वीर सपूत बने.

 

झारखंड की राजधानी रांची में लांस नायक अलबर्ट एक्का की आदम कद प्रतिमा सैनिक लिबास में मशीनगन ताने लगी हुई है, जो भारत-बांग्लादेश की जीत की कहानी बयां करती है.जब दुनिया के मानचित्र पर एक नए देश का उदय हो रहा था, तब तक झारखंड के गुमला का यह सूरज अपनी छाप छोड़कर अस्त हो गया था.

 


 

पाकिस्तान से बांग्लादेश को आजाद कराने में निभाई अहम भूमिका

 

लांस नायक अल्बर्ट एक्का ने 3 दिसंबर, 1971 को 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में ऑपरेशन कैक्टस लिली के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे बांग्लादेश की मुक्ति के लिए युद्ध भी कहा जाता है. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, लांस नायक अल्बर्ट एक्का ने भारतीय सेना में अपने साथियों के साथ लड़ाई जारी रखी और एक बंकर में ग्रेनेड फेंके और बाद में, गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, एक और मीडियम मशीन गन को चुप कराने के लिए दुश्मन पर संगीन से वार किया.

 

पीवीसी प्रशस्ति पत्र में कहा गया है, "अल्बर्ट एक्का ने सबसे विशिष्ट वीरता, दृढ़ संकल्प का परिचय दिया और सेना की सर्वश्रेष्ठ परंपराओं के अनुरूप सर्वोच्च बलिदान दिया." दिवंगत लांस नायक अल्बर्ट एक्का, पीवीसी की एक प्रतिमा उनकी याद में रांची शहर में स्थापित की गई है और अल्बर्ट एक्का स्मारक को अल्बर्ट एक्का चौक के नाम से जाना जाता है.

 


 






















  • Beta


Beta feature

अधिक खबरें
Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून सक्रिय!  मौसम विभाग ने 6 जिलों में भारी बारिश को लेकर किया येलो अलर्ट जारी
जुलाई 03, 2025 | 03 Jul 2025 | 8:06 AM

झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और आने वाले दिनों में इसकी रफ्तार और तेज हो सकती है. मौसम विभाग ने राज्य के छह जिलों में 3 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इन जिलों में लोहरदगा, लातेहार, चतरा, रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा शामिल हैं.

प्रखंडस्तरीय पंचायत समिति की बैठक से पूर्वी महाल पंचायत के समिति सदस्य ने किया वाकआउट
जुलाई 02, 2025 | 02 Jul 2025 | 10:50 PM

चंदनकियारी प्रखंड के सभागार में बुधवार को प्रखंडस्तरीय पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख निवारण सिंह चौधरी ने किया. वहीं बैठक में उपस्थित बीडीओ अजय कुमार वर्मा , सीओ रवि कुमार आनंद, प्रभारी पदाधिकारी डॉ तृप्ति एवं ऊपप्रमुख पदमा देवी एंव कार्यपालक पदाधिकारियो ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों

टोरी आरओबी की मांग को लेकर किसानों ने शुरू की पदयात्रा
जुलाई 02, 2025 | 02 Jul 2025 | 10:33 PM

टोरी चंदवा में फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी का ध्यान आकर्षण के लिए किसानों ने बुधवार से दो दिवसीय पदयात्रा की शुरुआत की है. परिवहन मंत्री व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर लेकर किसान गांव गांव घुम रहे हैं. पदयात्रा का नेतृत्व किसान नेता सह पंचायत समिति सदस्य अयुब खान कर रहे हैं.

बरवाडीह में सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न, गाड़ी, केड और प्रोजेक्ट स्कूल बरवाडीह ने जीता खिताब
जुलाई 02, 2025 | 02 Jul 2025 | 10:33 PM

बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित रेलवे क्लब मैदान में बुधवार को शिक्षा विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी और विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह ने संयुक्त रूप से किया. प्रतियोगिता में अंडर

हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने मेदिनीनगर सदर अस्पताल में अव्यवस्था पर जताई नाराजगी
जुलाई 02, 2025 | 02 Jul 2025 | 10:27 PM

हुसैनाबाद के माननीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने मेदिनीनगर स्थित सदर अस्पताल का औचक दौरा कर अस्पताल के सुप्रिटेंडेंट से मुलाकात की. उन्होंने अस्पताल के सुचारु संचालन और छोटी-मोटी समस्याओं के कारण मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर न करने पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी.