Friday, May 9 2025 | Time 09:16 Hrs(IST)
  • लातेहार के कराटे खिलाड़ी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेने रांची के लिए हुए रवाना
  • 'हम युद्ध के बीच में नहीं पड़ेंगे, यह हमारा काम नहीं'- बोले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस
  • हवाई यात्रियों के लिए अलर्ट! Air India और Akasa Air की एडवाइजरी, 3 घंटे पहले पहुंचे एयरपोर्ट
  • मनोहरपुर: जहरीले सर्प दंश से दो किशोर गंभीर,सीएचसी में इलाजरत
  • भारत सरकार के आदेश पर X की बड़ी कार्रवाई, 8000 से अधिक अकाउंट किए ब्लॉक
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में लू का कहर! 10 मई से तापमान में उछाल, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
  • सिस्टिन चैपल की चिमनी से निकला सफेद धुआं, रॉबर्ट प्रेवोस्ट चुने गए नए पोप
  • जंग के मुहाने पर भारत-पाक! भारतीय नौसेना ने कराची पोर्ट को किया तबाह
झारखंड


President Draupadi Murmu ranchi visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव

President Draupadi Murmu ranchi visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: 
14 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची आ रही हैं. जिनके स्वागत में राजधानी के चौक-चौराहे को  विशेष रूप से सजाया जा रहा हैं. जिससे राजधानी, वर्तमान में अत्यधिक स्वच्छ और आकर्षक दिखाई दे रही हैं. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है, जिसमें तीन स्तरीय सुरक्षा तैनात किया जा रहा  हैं. इस दौरान शहर भर में 1000 पुलिसकर्मी और 10 आईपीएस अधिकारी तैनात रहेंगे, ताकि सुरक्षा में कोई भी चूक न हो. इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किए गए हैं.


राष्ट्रपति इस कार्यक्रम में होगी शामिल

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को रांची आएंगी. वहीं, 15 फरवरी को  बीआईटी मेसरा में आयोजित हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगी. राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे राजभवन जाएंगी, जहां राष्ट्रपति के राजभवन पहुंचने के दौरान हरमू बाइपास पर ट्रैफिक को आधा से एक घंटा पहले रोक दिया जाएगा. राष्ट्रपति के काफिले की प्रगति के साथ ही ट्रैफिक को उसी अनुसार खोला जाएगा. ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी और कुछ स्थानों पर ड्रॉप गेट भी स्थापित किए जाएंगे. ट्रैफिक प्रबंधन के लिए हर सड़क पर ट्रैफिक डीएसपी, इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी. उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डीआईजी, एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी, एएसपी सीसीआर सहित 10 आईपीएस, 20 से अधिक डीएसपी और जिला बल, स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर भी तैनात किए जाएंगे. रांची पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बल और सेना के जवान भी सुरक्षा में शामिल रहेंगे, जबकि रांची पुलिस, रैपिड एक्शन पुलिस, जैप, इको और जिला बल की लाठी पार्टी भी तैनात रहेगी. ऊंची इमारतों से सुरक्षाकर्मी निगरानी करेंगे और स्पेशल ब्रांच के पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में विभिन्न क्षेत्रों में तैनात रहेंगे.

 

 14-15 फरवरी को ट्रैफिक व्यवस्था में होगा बदलाव 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के मद्देनजर, रांची में  14 और 15 फरवरी को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया हैं. उनके आगमन को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

 


राष्ट्रपति आगमन को लेकर नो फ्लाई जोन घोषित

राष्ट्रपति आगमन को लेकर सदर अनुमंडल कार्यालय में आदेश जारी करते हुए दो दिन के लिए निर्धारित जगहों पर नो फ्लाई जोन घोषित किया गया हैं. 
अधिक खबरें
Breaking: जीएसटी घोटाले मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, विक्की भालोटिया जमशेदपुर से गिरफ्तार
मई 08, 2025 | 08 May 2025 | 10:04 AM

800 करोड़ के जीएसटी घोटाले मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमित अग्रवाल को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया है. जीएसटी घोटाले मामले में अमित अग्रवाल के खिलाफ कई साक्ष्य मिलने के बाद ईडी के द्वारा कार्रवाई की गई. ED ने रांची, जमशेदपुर और कोलकाता के 09 ठिकाने पर अपनी दबिश दी थी.

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
मई 08, 2025 | 08 May 2025 | 9:49 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा. कहा झारखंड सरकार का श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलकर वीर बुद्धू भगत विश्वविद्यालय करने का फैसला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और गलत परंपरा स्थापित करता है. इस तरह के कदम संस्थानों की स्थिरता और इतिहास के प्रति सम्मान को कमजोर करते हैं. यह निर्णय न तो श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के सम्मान में है और न ही महान स्वतंत्रता सेनानी वीर बुद्धू भगत के योगदान को उचित सम्मान देता है.

पूर्व मंत्री बेबी देवी बनी बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष, अधिसूचना जारी
मई 08, 2025 | 08 May 2025 | 7:42 PM

झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री बेबी देवी बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बनी हैं. इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है.

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त, 34 प्रस्ताव पारित
मई 08, 2025 | 08 May 2025 | 5:14 AM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है. मंत्रिपरिषद की बैठक में 34 प्रस्तावों पर मुहर लगी है.

रांची में 100 डेज काउंटडाउन टू इंटरनेशनल डेज ऑफ योगा कार्यक्रम का आयोजन
मई 08, 2025 | 08 May 2025 | 6:58 AM

08 मई 2025 को रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोराबादी, रांची के तत्वाधान में अमर शहीद नीलांबर एवं पीतांबर पार्क “ऑक्सीजन पार्क” सहित अन्य जगहों पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का 100 दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम के अन्तर्गत 44वां दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन दो सत्र में किया गया.