झारखंडPosted at: अगस्त 19, 2025 रांची जिला के तीन पुलिस अधिकारियों का प्रमोशन, सिटी एसपी ने कंधे पर सितारा लगाकर किया प्रोन्नत
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: आज नवीन पुलिस केंद्र, रांची में तीन अधिकारियों को नगर पुलिस अधीक्षक के द्वारा कंधे पर सितारा लगा कर आरक्षी से स0अ0नि0 में प्रोन्नत किया गया. जिनके नाम इस प्रकार है: 1. गजेन्द्र तिवारी, 2. विश्वनाथ मरांडी, 3. नुरुन्दा सोरेन. रांची सिटी एसपी ने सभी को अधिकारिक के रूप में अपने पद का सही ढंग उपयोग करने का सुझाव दिया और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की.