Saturday, Jul 19 2025 | Time 05:03 Hrs(IST)
क्राइम


गढ़वा में चोरों का दुस्साहस, दरोगा के घर से की लाखों की चोरी

गढ़वा में चोरों का दुस्साहस, दरोगा के घर से की लाखों की चोरी
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: इन दिनों चोरों के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं. चोरों ने इस दौरान कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है. चोरों के हौसले इतने बढ़े हुए हैं कि उन्होने एक दरोगा के घर में चोरी कर डाली है. मामला गढ़वा शहर के सोनपुरवा का है. जहां अज्ञात चोरों ने एक दरोगा के घर से लाखों की चोरी कर फरार हो गए. 

 

 बंद घर में मारी सेंध 

दरअसल चोरों ने गढ़वा शहर के सोनपुरवा के एक बंद घर से चोरी की है. घर का मालिक बिहार का सब इंस्पेक्टर है. जिसकी पोस्टिंग जहानाबाद में है. चोरी की घटना का पता तब चला जब घर के लोग सोमवार की सुबह बिहार से गढ़वा आए. घर आकर उन्होनें पाया कि चोरों ने टीवी, एसी, कपड़ा, मिक्सर मशीन, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक समान सहित कुछ सोने चांदी के गहने भी गायब थे. इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई. घर की मालकिन ने बताया कि वह लोग नविनगर में रहते हें. आज जब घर देखने आए,तो चोरी की इस घटना का पता चला.  

 
अधिक खबरें
डबल मर्डर मामले में पांचवे आरोपी विनय कुमार उर्फ विनय साव पर आरोप गठित
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 1:01 PM

डबल मर्डर मामले में पांचवे आरोपी विनय कुमार उर्फ विनय साव पर आरोप गठित किया हैं. अपर न्याययुक्त अखिलेश कुमार तिवारी की कोर्ट ने आरोप गठित किया हैं. 12 अगस्त से गवाह पेश करने का अभियोजन पक्ष को कोर्ट ने निर्देश दिया हैं.

रांची में नशा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 6:11 PM

राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और आर्मी इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. मोरहाबादी स्थित बाबू वाटिका के पास से ब्राउन शुगर का अवैध व्यापार कर रहे पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

31 जुलाई को झारखंड आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 10:00 AM

आगामी 31 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड दौरे पर आएंगी. राज्य सरकार को राष्ट्रपति भवन से सूचना भेज दी गई हैं. जिसके मुताबिक, एक अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी

होटल में छापेमारी, अवैध शराब 108 बोतल बियर के साथ संचालक गिरफ्तार
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 9:18 AM

पदमा ओपी थाना क्षेत्र के ग्रीन गार्डन होटल पदमा में अवैध रूप से शराब परोसने के गोरखधंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में थाना प्रभारी ने भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया.

ड्रग्स पर शिकंजा, रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद, महिला समेत 5 गिरफ्तार
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 7:12 AM

रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद किया है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश कुमार सोय के नेतृत्व में चलाए गए एक ऑपरेशन में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक महिला और एक नाबालिक भी शामिल हैं.