Friday, Jun 20 2025 | Time 09:38 Hrs(IST)
  • बोकारो में हथियारबंद अपराधियों ने शराब दुकान से की 6 लाख की लूट, दो राउंड फायरिंग
  • बोकारो में हथियारबंद अपराधियों ने शराब दुकान से की 6 लाख की लूट, दो राउंड फायरिंग
  • जरीडीह बाजार में अवैध गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, कोलकाता एसटीएफ व रांची एटीएस की संयुक्त कार्रवाई
  • पेयजल स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने 1 हजार करोड़ बकाया वसूलने को बोकारो DC को लिखा पत्र
  • पेयजल स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने 1 हजार करोड़ बकाया वसूलने को बोकारो DC को लिखा पत्र
  • Air India Big Update: एयर इंडिया की 3 अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर उड़ानें रद्द, 16 मार्गों पर कम की गई फ्लाइट्स, जानिए पूरी डिटेल्स
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में भारी बारिश का कहर! रांची समेत कई जिलों में दिखा रौद्र रूप, IMD ने जारी किया अलर्ट
झारखंड » रांची


बुढ़मु प्रखंड के बड़का मुरु में नव निर्मित श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय पूर्णाहुति यज्ञ का आयोजन

बुढ़मु प्रखंड के बड़का मुरु में नव निर्मित श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय पूर्णाहुति यज्ञ का आयोजन
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: बुढ़मु प्रखंड के बड़का मुरु में नव निर्मित श्री श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा सह तीन दिवसीय पूर्णाहुति यज्ञ का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें 551 देव कन्याओं ने जल भरकर ग्राम भ्रमण किया.

कलश यात्रा का शुभारंभ यज्ञ पूजा के मुख्य अतिथियों ने किया, जिनमें जीप अध्यक्ष निर्मला भगत, पूर्व जीप उपाध्यक्ष पार्वती देवी, सनातन सेना की सुमन मिश्रा, जीप सदस्य रामजीत गन्झु, थाना प्रभारी रितेश कुमार, प्रखंड प्रमुख सत्यनारायन मुंडा, पूर्व प्रमुख सुमन पाहन, उप प्रमुख हरदेव साहू, समाज सेवी मोहन जयसवाल, अरुण यादव सहित अन्य अतिथि शामिल थे.इस अवसर पर पंद्रह सौ से अधिक राम भक्त शामिल हुए और यज्ञ के प्रथम दिन कलश पूजन, मंडप पूजन सहित अन्य अनुष्ठान संपन्न किए गए.

 
अधिक खबरें
खूबसूरत वादियों के गोद में समा गया युवक, बहने की सूचना
जून 19, 2025 | 19 Jun 2025 | 6:43 AM

राजधानी रांची के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोन्हा जलप्रपात में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. धनबाद से आए एक युवक के तेज बहाव में बह जाने की सूचना है. बताया जा रहा है कि युवक अपने तीन दोस्तों के साथ जोन्हा फॉल घूमने आया था. हादसा जीप लाइन के ऊपरी साइड पर हुआ, जहां युवक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कई जिलों के DDC ने की मुलाकात, देखें PHOTOS
जून 19, 2025 | 19 Jun 2025 | 7:53 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची के उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, लातेहार के उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, सरायकेला -खरसावां की उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, सिमडेगा के उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, पलामू के उप विकास आयुक्त मोहम्मद जावेद हुसैन, बोकारो की उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, खूंटी के उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, दुमका के उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, रामगढ़ के उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, देवघर के उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा और कोडरमा के उप विकास आयुक्त रवि जैन ने शिष्टाचार मुलाकात की.

पत्नी की हत्या के जुर्म ट्रायल फेस कर रहा पति, 30 जून को आएगा कोर्ट का फैसला
जून 19, 2025 | 19 Jun 2025 | 7:05 PM

पत्नी की हत्या के जुर्म ट्रायल फेस कर रहे पति बुद्धेश्वर पुरान के मामले की सुनवाई पूरी हो गई है. अपर न्याययुक्त अरविंद कुमार की कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. कोर्ट 30 जून को अपना फैसला सुनाएगा. बता दें कि तमाड़ थाना क्षेत्र के नवाडीह निवासी सोनी कुमारी की हत्या 22 मई 2021 को हुई थी. घटना को लेकर मृतिका की मां बनवारी पुरान ने तमाड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

800 करोड़ के GST घोटाला मामले में आरोपी विक्की भालोटिया को जमानत देने से कोर्ट का इनकार, PMLA कोर्ट ने खारिज की याचिका
जून 19, 2025 | 19 Jun 2025 | 6:22 PM

800 करोड़ के GST घोटाला मामले में जेल में बंद आरोपी विक्की भालोटिया को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है. विक्की भालोटिया ने 4 जून को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई थी. जिसके बाद 8 मई को ईडी ने उसे जमशेदपुर से गिरफ्तार किया था.

विकास भारती बिशुनपुर के रांची कार्यालय पहुंचे केंद्रीय कपड़ा उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह, पद्मश्री अशोक भगत से की मुलाकात
जून 19, 2025 | 19 Jun 2025 | 6:01 PM

आज विकास भारती बिशुनपुर के रांची अवस्थित कार्यालय परिसर में भारत सरकार के केंद्रीय कपड़ा उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह का आगमन हुआ. इस दौरान उन्हें झारखंडी पगड़ी पहनाकर व गमछा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया. इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को पद्मश्री अशोक भगत द्वारा स्वलिखित पुस्तक “परंपरा और प्रयोग” भेंट किया गया. इस मौके पर भारत सरकार के रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ भी उपस्थित रहें.