Tuesday, Jun 3 2025 | Time 00:06 Hrs(IST)
झारखंड


रांची के बड़ा तालाब में तैरता मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

रांची के बड़ा तालाब में तैरता मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः
राजधानी रांची के बड़ा तालाब में तैरता युवती का शव मिला हैं. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई हैं. स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकल गया हैं.  मौके पर पहुंची पुलिस और शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

 

सुखदेव नगर की रहने वाली थी युवती 

बता दें कि युवती रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. मृतक की पहचान कुमारी प्रशंसा के रूप में हुई हैं. मंगलवार को युवती घर निकली थी. जिसके बाद बुधवार की सुबह यानी आज बड़ा तालाब से शव बरामद बरामद किया गया हैं. फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही हैं. 

 

 


अधिक खबरें
कार से रांची में कर रहे थे बकरी चोरी, ग्रामीणों ने दौड़ाया तो अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी
जून 02, 2025 | 02 Jun 2025 | 10:29 PM

रांची में बकरी चोरी का एक मामला सामने आया है. कुछ चोर बकरी चोरी कर भाग रहे थे. जिसकी भनक ग्रामीणों को लग गई. फिर लोगों ने जब कर का पीछा किया तो कार अनियंत्रित होकर पलट गई.

CM हेमंत सोरेन से चतरा DC कीर्तिजी एवं हजारीबाग DC शशि प्रकाश सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
जून 02, 2025 | 02 Jun 2025 | 9:08 PM

CM हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उपायुक्त चतरा कीर्तिजी एवं उपायुक्त हजारीबाग शशि प्रकाश सिंह ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी.

ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद युवक को कट्टे के बट से मारकर किया घायल, जांच में जुटी पुलिस
जून 02, 2025 | 02 Jun 2025 | 8:04 PM

खूंटी जिले में एक युवक घायल हो गया है. ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद अरशद नामक युवक को कट्टे के बट से मारकर घायल कर दिया गया. घटना खूंटी के अकता गांव की है. मौके कर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. बता दें कि, पिछले कुछ दिनों पूर्व भी अरशद पर हमला हुआ था. पूरा मामला विवाद से जुड़ा हुआ है. घटनास्थल का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अपराधियों के हाथ में कट्टा नजर आ रहा है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि, अरशद दसमाइल से पिपरा टोली जा रहा था. इसी दौरान अकता गांव के पास अपराधियों ने उसपर हमला कर दिया.

हिम्मत है तो बाबूलाल मरांडी को छू कर दिखाए हेमंत सरकार: आदित्य साहू
जून 02, 2025 | 02 Jun 2025 | 7:32 PM

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा. उन्होंने राज्य सरकार द्वारा बाबूलाल मरांडी पर हमला की साजिश रचे जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हिम्मत है तो बाबूलाल मरांडी को छू कर दिखाए राज्य सरकार. उन्होंने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है और लोकतंत्र की मर्यादाओं के खिलाफ है.

सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों ने JEE (एडवांस्ड) 2025 में किया शानदार प्रदर्शन
जून 02, 2025 | 02 Jun 2025 | 6:16 PM

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के छात्रों ने जेईई (एडवांस्ड) 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. सक्षम गोयल ने एआईआर-1713 प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है. अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार एआईआर-14714 के साथ रूपेश आनंद और एआईआर-25344 के साथ अन्वेषा अग्रवाल ने भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय को गौरवान्वित किया.