Wednesday, Jun 18 2025 | Time 07:53 Hrs(IST)
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी का कहर खत्म! मानसून ने दी दस्तक, कई जिलों में अलर्ट जारी
झारखंड » गुमला


बसिया में मवेशी चोरों का आतंक, ग्रामीणों में आक्रोश

बसिया में मवेशी चोरों का आतंक, ग्रामीणों में आक्रोश
 नीरज कुमार साहू/न्यूज11 भारत 

गुमला/डेस्क: बसिया में चोरी की घटना रोकने का नाम ही नहीं ले रही है. लगातार हो रही मवेशी की चोरी से ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. ऐसा ही मामला बीती रविवार बसिया थाना अंतर्गत साइटोली ग्राम में देखने को मिला. जहां दिनेश इंदावर, पिता डुरु खड़िया की एक गाय और बैल को रविवार रात्रि को अज्ञात चोरों ने गौशाला से चोरी कर ली. कृषक दिनेश इंदवार  ने कहा कि हमारे पास मात्र दो बैल और एक गाय थी जिसमें एक गाय और बैल की चोरी चोरों ने कर ली, अभी खेती बाड़ी का दिन है और हम गरीब है, हमारा जीवन यापन खेती बाड़ी से चलता है अब हम किस प्रकार अपना खेती-बाड़ी कर पाएंगे. साथ ही पुलिस प्रशासन से आग्रह किया की जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जाए और हमारे जानवर हमें दिलाया जाए. 

 

वहीं खड़े ग्रामीणों ने कहा कि बसिया में आए दिन चोरी की घटना हो रही है, कभी गाय बैल और बकरी की चोरी हो रही है तो कभी बिजली के तारों की चोरी हो रही है, पर आज तक चोरों को नहीं पकड़ा गया है ना ही चोरी की घटना में नकेल कशा गया है. यह काफी शर्मनाक बात है कि आज तक चोर पुलिस की गिरफ्त से दूर है. इस दौरान ग्रामीणों में काफी आक्रोश नजर आ रहा था. 

 


 


 


 


 

अधिक खबरें
दो बच्चों के पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
जून 17, 2025 | 17 Jun 2025 | 3:29 PM

घाघरा थाना क्षेत्र डुको निवासी सोम मुंडा के पुत्र सहदेव मुंडा उम्र लगभग 40 वर्ष में सोमवार को दिन के लगभग शाम 4:00 बजे घर में लगे कंडी में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि घर के सभी लोग खेतों में काम करने गए थे .

जारी में अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो महिलाएं गिरफ्तार
जून 17, 2025 | 17 Jun 2025 | 1:19 PM

उत्पाद अधीक्षक, गुमला के सख्त निर्देश पर, आज अवैध महुआ चुलाई शराब के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत, जारी थाना क्षेत्र के श्रीनगर और जारी इलाकों में छापेमारी की गई, जिसके परिणामस्वरूप रीता करकेटा और सविता देवी नामक दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया.

कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के पाकर कोना में मादक पदार्थ रोकथाम और जागरूकता को लेकर अभियान चलाया गया
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 6:08 PM

चैनपुर प्रखंड के बरडीह पंचायत के पाकर कोना गांव में सोमवार को मादक पदार्थों की रोकथाम और जागरूकता के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया.

चैनपुर में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का रामपुर पंचायत से शुभारंभ, 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 6:04 PM

जनजातीय समुदाय को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के उद्देश्य से "धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान" का शुभारंभ आज चैनपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत से किया गया.

भरनो थाना क्षेत्र के मलगो गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दोनों पक्षों से 7 लोग घायल
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 5:58 PM

भरनो थाना क्षेत्र के मलगो गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट हो गई .विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी डंडे और कुल्हाड़ी भी चले.