IndiGo के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया संभालेंगे अंतरिम जिम्मेदारी

IndiGo के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया संभालेंगे अंतरिम जिम्मेदारी

indigo के ceo पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा राहुल भाटिया संभालेंगे अंतरिम जिम्मेदारी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भारत की प्रमुख एयरलाइन IndiGo के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर एल्बर्स (Pieter Elbers) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. कंपनी ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है. एल्बर्स के अचानक पद छोड़ने से एविएशन सेक्टर में हलचल तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि पीटर  एल्बर्स का इस्तीफा एयरलाइन के लिए हाल के चुनौतीपूर्ण दौर के बाद आया है. करीब तीन महीने पहले इंडिगो को बड़े पैमाने पर उड़ानों के संचालन में व्यवधान का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण लगभग तीन लाख यात्री विभिन्न हवाई अड्डों पर फंस गए थे. इस स्थिति ने एयरलाइन के परिचालन प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे.

राहुल भाटिया अंतरिम रूप से इंडिगो के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे
मामले को गंभीरता से लेते हुए विमानन नियामक DGCA ने इंडिगो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी. नियामक ने एयरलाइन पर 22.20 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया था और अन्य दंडात्मक कदम भी उठाए थे. माना जा रहा है कि बढ़ते प्रशासनिक और नियामकीय दबाव के बीच यह इस्तीफा हुआ है. इंडिगो की मूल कंपनी InterGlobe Aviation ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल ने मंगलवार को हुई बैठक में एल्बर्स का इस्तीफा स्वीकार कर लिया. बयान के अनुसार, वे 10 मार्च 2026 को कार्यदिवस समाप्त होने के बाद औपचारिक रूप से कंपनी से अलग हो जाएंगे. एल्बर्स के पद छोड़ने के बाद कंपनी के प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया अंतरिम रूप से इंडिगो के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे, जब तक कि कंपनी नए सीईओ की नियुक्ति नहीं कर लेती.

ये भी पढ़ें- बिरसा मुंडा हवाई अड्डा में संचार नेविगेशन एवं सर्विलांस विभाग द्वारा ILS और DVOR की सफल फ्लाइट कैलिब्रेशन

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम