न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए फलों का सेवन खूब किया जाता है. गर्मी से बचने के लिए आप भी कच्चे आम का पना पीने के शौकीन होंगे, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि तरबूज की मदद से भी बेहद स्वादिष्ट पना तैयार किया जा सकता है. आपको बता दें कि अगर आप चिलचिलाती धूप में बाहर निकलने से पहले इसका सेवन करते हैं, तो न सिर्फ शरीर ठंडा रहेगा, बल्कि आप दिनभर एनर्जी से भी भरपूर रहेंगे. अब बिना देर किए जानते हैं चटपटा तरबूज पना बनाने की खास रेसिपी.
जानें तरबूज पन्ना बनाने की सामग्री
- तरबूज - एक मध्यम आकार का
- चीनी - 3/4 कप
- कश्मीरी लाल मिर्च - एक चुटकी
- जीरा - एक चम्मच
- काली मिर्च - 10-12
- पुदीने के पत्ते - एक मुट्ठी
- नींबू के टुकड़े - 2-3
- काला नमक - एक चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- नींबू का रस - स्वादानुसार
- बर्फ के टुकड़े - जरूरत के अनुसार