Wednesday, Jul 16 2025 | Time 01:11 Hrs(IST)
झारखंड


Breaking: स्टीफन मरांडी होंगे प्रोटेम स्पीकर, 9 से 12 दिसंबर से आहूत होगा विधानसभा का विशेष सत्र

Breaking: स्टीफन मरांडी होंगे प्रोटेम स्पीकर, 9 से 12 दिसंबर से आहूत होगा विधानसभा का विशेष सत्र

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शपथ ग्रहण करने के बाद सिद्धो कान्हू और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद सीएम हेमंत सीधे प्रोजेक्ट भवन पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण किया. कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि अग्निवीर अर्जुन महतो के परिजनों को 10 लख रुपए का चेक और अनुकंपा के आधार पर एक नौकरी दी जाएगी. 

 


 

स्टीफन मरांडी होंगे प्रोटेम स्पीकर 

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 9 से 12 दिसंबर से आहूत होगा. वहीं, वरिष्ठ नेता स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है. 

 


अगले 2 से 3 दिन में मंत्रिमंडल का विस्तार 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बहुमत की सरकार है, मजबूती से काम करेगी. उन्होंने पत्रकारों से सहयोग मांगा. मिली जानकारी के अनुसार अगले 2 से 3 दिन में झारखंड मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. 


 


 

 
अधिक खबरें
कल से शुरू होगा फुटबॉल का रोमांच, 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा भव्य आगाज
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:20 PM

झारखंड में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कल दिनांक 16 जुलाई से 19 जुलाई 2025 तक किया जाएगा.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अहम मुलाक़ात, संगठन और विभागीय कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:13 PM

झारखंड के लोकप्रिय एवं कर्मठ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की. यह भेंट मात्र औपचारिक नहीं रही, बल्कि संगठनात्मक मजबूती और विभागीय कार्यों पर गंभीर, विस्तृत और प्रभावशाली चर्चा का केंद्र बनी.

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड में 2 लाख लाभुकों के लिए पीएम आवास (ग्रामीण) स्वीकृत कराने का आग्रह
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 11:05 PM

रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. इस मुलाकात में झारखंड के ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं और उसके क्रियान्वयन पर रक्षा राज्य मंत्री ने चर्चा की. संजय सेठ ने प्रमुख रूप से झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री को अवगत कराया.

रांची रेंज के प्रभारी DIG बने इंद्रजीत महथा
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 8:49 AM

IPS इंद्रजीत महथा को रांची रेंज के प्रभारी DIG बनाया गया है. इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है.

JSSC-CGL पेपर लीक मामला: CBI जांच को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई 19 अगस्त को
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 10:56 PM

JSSC-CGL (कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा) पेपर लीक मामले में CBI जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर अब हाईकोर्ट 19 अगस्त को सुनवाई करेगा. यह मामला मंगलवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था, लेकिन उस दिन सुनवाई नहीं हो सकी.