न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:अपने समय के दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके मिथुन मन्हास भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नये अध्यक्ष बनाये गये हैं. हाल ही में उम्र-सीमा को लेकर रोजर बिन्नी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद यह पद रिक्त हो गया था, उन्हीं के स्थान पर मन्हास को बीसीसीआई का अध्यक्ष चुना गया है. उनके साथ राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष पद पर अपना कार्यकाल आगे जारी रखेंगे. बीसीआई की प्रशासनिक टीम में देवजीत सैकिया सचिन पद पर अपनी सेवाएं देते रहेंगे. बीसीसीआई के अन्य प्रसासनिक पदों पर कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के मौजूदा अध्यक्ष और भारत के पूर्व स्पिनर रघुराम भट्ट कोषाध्यक्ष पद सम्भालेंगे। वहीं प्रभतेज भाटिया संयुक्त सचिव बनाये गये हैं. बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में नए पदाधिकारियों के नाम का ऐलान किया गया है.
कैसा रहा है मिथुन मन्हास का क्रिकेट करियर
जम्मू-कश्मीर में जन्मे मिथुन मन्हास ने दिल्ली के लिए क्रिकेट खेलते हुए ख्याति अर्जित की थी. मिडिल ऑर्डर बैटर रह चुके मन्हास ने दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी की कप्तानी भी कर चुके हैं. अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर में उन्होंने 157 मैच खेलकर 9,714 रन बनाए थे. इनमें 27 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं. मिथुन मन्हास की कप्तानी में दिल्ली रणजी ट्रॉफी जीत दर्ज कर चुकी है. इतना ही नहीं, मन्हास दिल्ली डेयरवेल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), पुणे वॉरियर्स इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए आईपीएल भी खेल चुके हैं. अपने शानदार प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर के बाद भी मन्हास को कभी राष्ट्रीय टीम में मौका नहीं मिल पाया. दरअसल जिस समय मन्हास अपने पूरे फॉर्म में थे, उस समय टीम इंडिया में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों का बोलबाला था.
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025 Final: दुबई में आज होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला, रात 8 बजे से शुरू होगा मैच