Saturday, Jul 19 2025 | Time 05:54 Hrs(IST)
क्राइम


बेटी के घरेलू विवाद को सुलझाने गए बुजुर्ग को दामाद के भाई ने कार से कुचला, हुई मौत

बेटी के घरेलू विवाद को सुलझाने गए बुजुर्ग को दामाद के भाई ने कार से कुचला, हुई मौत

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः- उत्तर प्रदेश से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें बेटी औऱ दामाद के बीच झगड़ा सुलझाने आए बुजुर्ग के उपर कार चढ़ा कर हत्या कर दी गई. बुजुर्ग की हत्या का आरोप दामाद के भाई के उपर लगाया जा रहा है. घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गया. बता दें दोनों की शादी आज से 12 साल पहले हुई थी औऱ लंबे समय तक दोनों के बीच विवाद चल रहा था. दोनों के बीच लंबे समय से चल रही झगड़ा को सुलझाने को लेकर कुछ बुजुर्ग पहुंचे थे जिनकी गाड़ी से कुचल कर हत्या कर दी गई. एसएसपी धर्म सिंह ने बताया कि पुखराज नाम के एक 65 साल के शख्स की कार से कुचल कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि पुखराज की बेटी अंजली की शादी प्रदीप चौहान नाम के शख्स से करीब 12 साल पहले हुई थी और करीब 10 साल पहले से दोनों के बीच विवाद चल रहा था. पुलिस के अनुसार प्रदीप के भाई जयदीप चौहान रविवार देर शाम कुछ लोगों के साथ आया और पुखराज को अपनी कार से कुचल दिया, इसके बाद सभी आरोपी मौके पर से भाग निकले.

 

अधिक खबरें
डबल मर्डर मामले में पांचवे आरोपी विनय कुमार उर्फ विनय साव पर आरोप गठित
जुलाई 16, 2025 | 16 Jul 2025 | 1:01 PM

डबल मर्डर मामले में पांचवे आरोपी विनय कुमार उर्फ विनय साव पर आरोप गठित किया हैं. अपर न्याययुक्त अखिलेश कुमार तिवारी की कोर्ट ने आरोप गठित किया हैं. 12 अगस्त से गवाह पेश करने का अभियोजन पक्ष को कोर्ट ने निर्देश दिया हैं.

रांची में नशा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार
जुलाई 15, 2025 | 15 Jul 2025 | 6:11 PM

राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और आर्मी इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. मोरहाबादी स्थित बाबू वाटिका के पास से ब्राउन शुगर का अवैध व्यापार कर रहे पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

31 जुलाई को झारखंड आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 10:00 AM

आगामी 31 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड दौरे पर आएंगी. राज्य सरकार को राष्ट्रपति भवन से सूचना भेज दी गई हैं. जिसके मुताबिक, एक अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी

होटल में छापेमारी, अवैध शराब 108 बोतल बियर के साथ संचालक गिरफ्तार
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 9:18 AM

पदमा ओपी थाना क्षेत्र के ग्रीन गार्डन होटल पदमा में अवैध रूप से शराब परोसने के गोरखधंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में थाना प्रभारी ने भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया.

ड्रग्स पर शिकंजा, रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद, महिला समेत 5 गिरफ्तार
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 7:12 AM

रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद किया है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश कुमार सोय के नेतृत्व में चलाए गए एक ऑपरेशन में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक महिला और एक नाबालिक भी शामिल हैं.