Wednesday, Mar 19 2025 | Time 07:21 Hrs(IST)
झारखंड » रांची


बरियातू में कोयला कारोबारी पर हुए दिनदहाड़े फायरिंग मामले में SIT का गठन, CCTV में कैद हुई अपराधियों की तस्वीर

बरियातू में कोयला कारोबारी पर हुए दिनदहाड़े फायरिंग मामले में SIT का गठन, CCTV में कैद हुई अपराधियों की तस्वीर

न्यूज11भारत


रांची डेस्क: रांची के बरियातू इलाके में हुए कोयला कारोबारी पर हमला मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए SIT का गठन किया गया है.  इस SIT को सिटी एसपी के नेतृत्व में गठन किया गया है, जिसमें कई डीएसपी और थानेदार शामिल है. पूरे मामले में पर SSP का कहना है कि जांच सही दिशा में चल रहा है, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम काम कर रही है. जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे. वहीं भागते हुए अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है. सीसीटीवी के आधार पर मामले में पुलिस ने तफ्तीश तेज कर दी है. कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा और उनका ड्राइवर का रांची के मेडिका में चल इलाज रहा है.  

 


 


 
अधिक खबरें
सिंगल यूज प्लास्टिक और प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ नगर निगम चला रही जांच अभियान, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
मार्च 18, 2025 | 18 Mar 2025 | 7:03 PM

नगर निगम (RMC) क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक और प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग, खरीद-बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है. इस प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम लगातार जांच अभियान चला रहा है और इसके उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में मंगलवार को राँची नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने अपर बाजार और अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया.

भाजपा नेता सुभाष साहू की माता से मिलने पारस हॉस्पिटल पहुंचे रघुवर दास, उनके स्वास्थ्य की ली जानकारी
मार्च 18, 2025 | 18 Mar 2025 | 6:55 PM

गुमला निवासी भाजपा नेता सुभाष साहू की माता पारस हॉस्पिटल में कई दिनों से एडमिट थी. आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. साथ में भाजपा धुर्वा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव भी उपस्थित रहे.

तमाड़ में ACB का छापा, बीएसओ 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
मार्च 18, 2025 | 18 Mar 2025 | 5:57 PM

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की कार्रवाई जारी है. ताजा मामला राजधानी रांची के तमाड़ प्रखंड का है, जहां एसीबी की टीम ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) अभिजीत चेल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई एसीबी के डीएसपी किशोर रजक और डीएसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में की गई.

चेक बाउंस मामले में सजायाफ्ता राजेश्वर दयाल की सजा बरकरार, कोर्ट ने अपील याचिका को किया खारिज
मार्च 18, 2025 | 18 Mar 2025 | 5:33 PM

चेक बाउंस मामले में सजायाफ्ता राजेश्वर दयाल की सजा बरकरार. रांची सिविल कोर्ट के न्यायायुक्त दिवाकर पांडे की कोर्ट ने सजायाफ्ता की अपील याचिका को खारिज करते हुए सजा बरकरार रखा है. सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के आर्यपुरी रातू रोड निवासी राजेश्वर दयाल को न्यायिक दंडाधिकारी अमित गुप्ता की कोर्ट ने दोषी पाकर 1 साल की सजा और 15.95 लाख का जुर्माना लगाया था.

सिल्ली विधायक अमित महतो और अमिताभ चौधरी के खिलाफ दर्ज मामला MP/MLA कोर्ट में स्थानांतरित
मार्च 18, 2025 | 18 Mar 2025 | 4:49 PM

सिल्ली विधायक अमित महतो और अमिताभ चौधरी के खिलाफ दर्ज मामला MP/MLA कोर्ट में स्थानांतरित हुआ है. मामला न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट से MP/ MLA कोर्ट में स्थानांतरित हुआ है. मामला कोर्ट में उपस्तिथि के स्टेज पर है और 2 अप्रैल को सुनवाई होगी.रांची सदर थाना में कांड संख्या 155/2014 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुआ था. आईपीसी की धारा 147,148, 149,341, 342,323,353, 354,379 और 136F के तहत दर्ज हुई थी प्राथमिकी. सरकारी काम में बाधा डालने