Saturday, Jul 12 2025 | Time 23:38 Hrs(IST)
  • चंदनकियारी: अनुमंडल पधाधिकारी प्रांजल ढांडा ने विभिन्न पंचायतों में सरकारी योजनाओं का किया निरीक्षण
  • चंदनकियारी: अनुमंडल पधाधिकारी प्रांजल ढांडा ने विभिन्न पंचायतों में सरकारी योजनाओं का किया निरीक्षण
  • Maiya Samman Yojana: महिलाओं के खाते में खटाखट आई मंईयां सम्मान योजना की राशि, रांची जिला में 3 25 लाख लाभुकों को मिला लाभ!
  • Maiya Samman Yojana: महिलाओं के खाते में खटाखट आई मंईयां सम्मान योजना की राशि, रांची जिला में 3 25 लाख लाभुकों को मिला लाभ!
  • पलामू में साइबर अपराधियों के नए कारनामे, फोन पे' ऐप को ठीक करने के बाहने मेडिकल दुकानदार के खाते से उड़ाए 80 हजार रुपये
  • पलामू में साइबर अपराधियों के नए कारनामे, फोन पे' ऐप को ठीक करने के बाहने मेडिकल दुकानदार के खाते से उड़ाए 80 हजार रुपये
  • BREAKING: आईएएस मनोज कुमार को मिला पंचायती राज विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार
  • BREAKING: आईएएस मनोज कुमार को मिला पंचायती राज विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार
  • पोटका प्रखण्ड कार्यालय में चल रहा है अजब-गजब का खेल, अपनी ही जमीन के लिए कार्यालय की गणेश परिक्रमा
  • पोटका प्रखण्ड कार्यालय में चल रहा है अजब-गजब का खेल, अपनी ही जमीन के लिए कार्यालय की गणेश परिक्रमा
  • गढ़वा-लातेहार जिलों की सीमा पर मंडल डैम के कार्य प्रारंभ करने को लेकर हलचल तेज
  • गढ़वा-लातेहार जिलों की सीमा पर मंडल डैम के कार्य प्रारंभ करने को लेकर हलचल तेज
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 13 से 15 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 13 से 15 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी
  • भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार में लगभग सभी मतदाताओं से कर लिया है सीधा संपर्क स्थापित
राजनीति


ST-SC के कल्याण हेतु गठित सात सदस्यीय संसदीय समिति के सदस्यों ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात

ST-SC के कल्याण हेतु गठित सात सदस्यीय संसदीय समिति के सदस्यों ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के अध्ययन भ्रमण पर आए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण हेतु गठित सात सदस्यीय संसदीय समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की. मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले इस संसदीय समिति के अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य डॉ फग्गन सिंह कुलस्ते  के साथ सदस्य डॉ मल्लू रवि (लोकसभा सांसद),  वीडी राम (लोकसभा सांसद), प्रतिमा मंडल (लोकसभा सांसद), रवांग्वरा नारज़ारी (राज्यसभा सांसद), फूलो देवी नेताम (राज्यसभा सांसद) और देवेन्द्र प्रताप सिंह (राज्यसभा सांसद) शामिल थे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं संसदीय समिति के  बीच अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं समेत कई विषयों/मुद्दों पर विस्तृत विचार- विमर्श हुआ.

 

एससी-एसटी के  उत्थान और विकास के लिए मिलकर कार्य करना होगा 

मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उत्थान और विकास के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार को मिलकर काम करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि झारखंड एक ऐसा राज्य है, जहाँ अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति की एक बड़ी आबादी निवास करती है, लेकिन प्रगति के रास्ते पर उन्हें जितना आगे आना चाहिए, उसमें कहीं ना कहीं पीछे रह गए हैं. ऐसे मे  विकास में उनकी भागीदारी मजबूत करने के लिए ठोस नीति बनाकर उसे  योजनाबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना होगा ताकि उन्हें सरकार द्वारा संचालित तमाम योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि  इस दिशा में हमारी सरकार निरंतर कार्य करती आ रही है और उसके सकारात्मक परिणाम लगातार देखने को मिल रहे हैं. हमारी सरकार अनुसूचित जाति और जनजाति के सर्वांगीण विकास  हेतु प्रतिबद्ध है और विजन डाक्यूमेंट तथा रोड मैप तैयार कर आगे कई और ठोस कदम उठाने जा रही है.

 

मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात करने वाले संसदीय समिति के सचिव एवं एडिशनल सेक्रेटरी डी आर शेखर, डिप्टी सेक्रेटरी मोहन अरुमाला, अंडर सेक्रेटरी एन टूथांग,जॉइंट डायरेक्टर टीआरएस गोस्वामी तथा कमिटी अफसर पूजा किर्थवाल भी शामिल थे.

 


 

 
अधिक खबरें
झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की हार्ट सर्जरी सफल, मेदांता अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 8:00 PM

झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार मंत्री अंसारी की हालत स्थिर है और वह फिलहाल दिल्ली में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. डॉक्टरों की सलाह और अंतिम मेडिकल जांच के बाद ही उनके झारखंड लौटने की संभावना है.

मंत्री हफीजुल हसन हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक सम्पन्न, मंत्री संजय यादव दी जानकारी
जुलाई 12, 2025 | 12 Jul 2025 | 6:47 PM

झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई. झारखंड के श्रम मंत्री संजय यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी.

झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला, पुलिस थानों के लिए 1255 चार पहिया और 1697 दो पहिया वाहनों की खरीदारी की दी स्वीकृति
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 8:04 PM

झारखंड कैबिनेट ने आज कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई. इनमें राज्य के सभी पुलिस थानों के लिए चार पहिया और दो पहिया वाहनों की खरीदारी की स्वीकृति प्रमुख है. इस निर्णय के तहत, राज्य के थानों के लिए 1255 चार पहिया और 1697 दो पहिया वाहनों की खरीद की जाएगी, जिससे पुलिस की कार्यक्षमता में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.

1 से 7 अगस्त तक चलेगा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, हेमंत कैबिनेट का फैसला
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 7:28 PM

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र इस वर्ष 1 अगस्त से 7 अगस्त तक आयोजित होगा. सत्र के दौरान 2 और 3 अगस्त को अवकाश रहेगा, जिससे कुल पांच कार्यदिवस होंगे. यह निर्णय शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित झारखंड कैबिनेट की बैठक में लिया गया. बैठक में कुल 27 एजेंडों को मंजूरी दी गई, जिनमें विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. इस सत्र के दौरान कई विधायी और प्रशासनिक मामलों पर चर्चा हो सकती है, जिनसे राज्य की विकास योजनाओं को लेकर नई दिशा मिल सकती है.

दिवंगत पूर्व मंत्री ददई दुबे के रांची स्थित आवास पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 6:42 PM

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री ददई दुबे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. ददई दुबे का निधन कल रात दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में हुआ था.