न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: सावन का महीना आते ही शिव भक्ति का माहौल चारों ओर बन जाता हैं. भगवान शिव के भक्त पूरे श्रावण मास में व्रत, पूजा और जलाभिषेक करते हैं. सावन सोमवार का व्रत विशेष रूप से फलदायी माना जाता है और माना जाता है कि इस दिन की गई पूजा से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं. अगर आप भी सावन के पहले सोमवार का व्रत रखने की तैयारी कर रहे है तो जान लीजिए इस बार सावन कब से शुरू हो रहा है, पहला सोमवार कब है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा.
कब से शुरू हो रहा है सावन 2025?
इस बार सावन मास 11 जुलाई, 2025 से शुरू होकर 9 अगस्त, 2025 तक रहेगा. इस दौरान कुल चार सोमवार आएंगे और अंतिम संस्कार सोमवार रक्षाबंधन पर्व के साथ पड़ेगा.
2025 के सावन सोमवार की तिथियां
पहला सोमवार: 14 जुलाई, 2025
दूसरा सोमवार: 21 जुलाई, 2025
तीसरा सोमवार: 28 जुलाई, 2025
चौथा सोमवार: 4 अगस्त, 2025
पहले सावन सोमवार का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:16 बजे से 5:04 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:59 बजे से 12:55 बजे तक
अमृत काल: रात 11:21 बजे से 12:55 बजे तक (15 जुलाई)
पूजा का सर्वश्रेष्ठ समय: दोपहर 11:38 बजे से 12:32 बजे तक