Saturday, Jul 19 2025 | Time 03:59 Hrs(IST)
झारखंड


RPF ने चलाया ऑपरेशन "सतर्क", 12 शराब की बोतलों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

RPF ने चलाया ऑपरेशन

न्यूज11 भारत 


रांची/डेस्कः रांची रेल मंडल में मंडल के सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश के बाद RPF टीम हरकत में है. इसी क्रम में 1 अगस्त को फ्लाइंग टीम रांची और आरपीएफ पोस्ट रांची द्वारा आरपीएफ के निरीक्षक की देखरेख में गाडी संख्या 18626 एक्सप्रेस के नामकुम स्टेशन आगमन के समय जांच की गयी. जांच के दौरान एक व्यक्ति को भारी बैग के साथ संदेह के आधार पर ट्रेन में उठते समय हिरासत में लिया गया और उसके सामान की जांच की गई. जांच के दौरान उसके पास से बैग में रखे विभिन्न ब्रांड के 12 शराब की बोतल बरामद हुई. 

 

पूछे जाने पर उसने अपना नाम आयुष कुमार (उम्र 31 वर्ष) पता सेलमपुर, बाढ़, बिहार बताया. उसने बताया कि उसने सभी शराब की बोतलें रांची से खरीदी हैं और ऊंचे दामों पर बेचने के लिए बिहार जा रहा था. बाद में सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद फ्लाइंग टीम रांची के ASI रवि शेखर ने उपलब्ध गवाहों की उपस्थिति में उचित जब्ती सूची के साथ उपरोक्त शराब को जब्त कर लिया तथा शराब सहित गिरफ्तार  व्यक्ति को आगे की कार्यवाही के लिए  उत्पाद विभाग को सौंप दिया. जब्त देसी शराब की बोतलों का कुल मूल्य 10,400/-(दस हजार चार सौ रुपये) है.

 


 

 
अधिक खबरें
लापरवाही की शिकार राज्य सरकार की छात्रों को वितरित की जाने साइकिल योजना
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:24 PM

राज्य सरकार के कल्याण विभाग की महती योजना अब अधिकारियों की लापरवाही का शिकार बन रहा है. गावों के गरीब छात्र छात्राएं को नियमित विद्यालय जाने की प्रतिबद्धता के तहत सरकार की कल्याण विभाग द्वारा हाईस्कूल पहुंचने के लिए साइकिल प्रदान करने की योजना संचालित की गई है. जिसके तहत चयनित छात्र छात्राओं की सूची उपलब्ध होते

केड़ में ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:17 PM

छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड़ पंचायत अंतर्गत कारीमाटी (तेतर टोला) में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर के पलटने से चालक चंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वह कारीमाटी गांव का रहने वाला था और पच्चु सिंह का पुत्र था. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन सिंह ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था. खेत में अधिक कीचड़

झारखंड हाई कोर्ट से राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को राहत, बर्खास्तगी का आदेश रद्द
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:10 PM

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को बड़ी राहत देते हुए उनकी बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने मामले को पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार को लौटा दिया है और आदेश पारित करने से पहले प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

बहरागोड़ा में  मिशन उत्थान के तहत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह का किया जा रहा ग्राउंड सर्वे
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:03 PM

जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिला में 'मिशन उत्थान' के तहत बहरागोड़ा में निवासरत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह की पहचान. उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के मूल्यांकन एवं योजनाओं से आच्छादन सुनिश्चित करने हेतु ग्राउंड सर्वे अभियान प्रारंभ किया गया है. इस अभियान के तहत अबतक बहरागोड़ा

लोहरदगा में साइबर ठगी का गंभीर मामला, उपायुक्त के नाम से बनाई गई फर्जी ई-मेल आईडी
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 9:57 PM

जिले में शुक्रवार को एक गंभीर साइबर अपराध का मामला सामने आया है. अज्ञात साइबर अपराधियों ने लोहरदगा के उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग करते हुए एक फर्जी ई-मेल आईडी ([email protected]) बनाई है. इस ई-मेल आईडी का इस्तेमाल कर नागरिकों को भ्रामक और गुमराह करने वाले संदेश भेजे जा रहे हैं.