Friday, Jun 20 2025 | Time 07:32 Hrs(IST)
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में भारी बारिश का कहर! रांची समेत कई जिलों में दिखा रौद्र रूप, IMD ने जारी किया अलर्ट
झारखंड » रांची


मुरी में सड़क हादसा! IDBI बैंक के पास पलटी सवारी गाड़ी, ड्राइवर घायल

मुरी में सड़क हादसा! IDBI बैंक के पास पलटी सवारी गाड़ी, ड्राइवर घायल

अमित दत्ता/न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: आज अहले सुबह मुरी ओपी क्षेत्र में IDBI बैंक के समीप एक सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में गाड़ी का ड्राइवर घायल हो गया है, जिसे हल्की-फुल्की चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों की मदद से घायल ड्राइवर को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. गनीमत रही कि घटना के वक्त गाड़ी में अन्य सवारी नहीं थी, जिससे कोई बड़ी अनहोनी टल गई.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी तेज रफ्तार में थी, जिससे मोड़ पर ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन पलट गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की है.

 


 

 
अधिक खबरें
खूबसूरत वादियों के गोद में समा गया युवक, बहने की सूचना
जून 19, 2025 | 19 Jun 2025 | 6:43 AM

राजधानी रांची के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोन्हा जलप्रपात में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. धनबाद से आए एक युवक के तेज बहाव में बह जाने की सूचना है. बताया जा रहा है कि युवक अपने तीन दोस्तों के साथ जोन्हा फॉल घूमने आया था. हादसा जीप लाइन के ऊपरी साइड पर हुआ, जहां युवक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कई जिलों के DDC ने की मुलाकात, देखें PHOTOS
जून 19, 2025 | 19 Jun 2025 | 7:53 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची के उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, लातेहार के उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, सरायकेला -खरसावां की उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, सिमडेगा के उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, पलामू के उप विकास आयुक्त मोहम्मद जावेद हुसैन, बोकारो की उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, खूंटी के उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, दुमका के उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, रामगढ़ के उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, देवघर के उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा और कोडरमा के उप विकास आयुक्त रवि जैन ने शिष्टाचार मुलाकात की.

पत्नी की हत्या के जुर्म ट्रायल फेस कर रहा पति, 30 जून को आएगा कोर्ट का फैसला
जून 19, 2025 | 19 Jun 2025 | 7:05 PM

पत्नी की हत्या के जुर्म ट्रायल फेस कर रहे पति बुद्धेश्वर पुरान के मामले की सुनवाई पूरी हो गई है. अपर न्याययुक्त अरविंद कुमार की कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. कोर्ट 30 जून को अपना फैसला सुनाएगा. बता दें कि तमाड़ थाना क्षेत्र के नवाडीह निवासी सोनी कुमारी की हत्या 22 मई 2021 को हुई थी. घटना को लेकर मृतिका की मां बनवारी पुरान ने तमाड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

800 करोड़ के GST घोटाला मामले में आरोपी विक्की भालोटिया को जमानत देने से कोर्ट का इनकार, PMLA कोर्ट ने खारिज की याचिका
जून 19, 2025 | 19 Jun 2025 | 6:22 PM

800 करोड़ के GST घोटाला मामले में जेल में बंद आरोपी विक्की भालोटिया को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है. विक्की भालोटिया ने 4 जून को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई थी. जिसके बाद 8 मई को ईडी ने उसे जमशेदपुर से गिरफ्तार किया था.

विकास भारती बिशुनपुर के रांची कार्यालय पहुंचे केंद्रीय कपड़ा उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह, पद्मश्री अशोक भगत से की मुलाकात
जून 19, 2025 | 19 Jun 2025 | 6:01 PM

आज विकास भारती बिशुनपुर के रांची अवस्थित कार्यालय परिसर में भारत सरकार के केंद्रीय कपड़ा उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह का आगमन हुआ. इस दौरान उन्हें झारखंडी पगड़ी पहनाकर व गमछा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया. इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को पद्मश्री अशोक भगत द्वारा स्वलिखित पुस्तक “परंपरा और प्रयोग” भेंट किया गया. इस मौके पर भारत सरकार के रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ भी उपस्थित रहें.