Friday, Jun 27 2025 | Time 09:08 Hrs(IST)
  • अब कॉल करने पर अमिताभ बच्चन की साइबर क्राइम वाली कॉलर ट्यून नहीं सुनाई देगी, जानें वजह
  • अब कॉल करने पर अमिताभ बच्चन की साइबर क्राइम वाली कॉलर ट्यून नहीं सुनाई देगी, जानें वजह
  • Jagannath Rath Yatra 2025: आखिर क्यों सोने की झाड़ू से होती है जगन्नाथ रथ यात्रा में सफाई? जानें 'छेरा पहरा' परंपरा का रहस्य
  • रांची में जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, देखें नया रूट चार्ट
  • Netflix के इस फैसले से दुखी हुए यूजर्स, नहीं खेल पाएंगे 15 जुलाई के बाद ये गेम्स
  • Netflix के इस फैसले से दुखी हुए यूजर्स, नहीं खेल पाएंगे 15 जुलाई के बाद ये गेम्स
  • रूटीन का बहाना, दाग़ी कर्मचारियों का तबादला! रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति डी के सिंह का विवादित फैसला
  • Jagannath Rath Yatra 2025: आज निकलेगी आस्था की सबसे बड़ी सवारी, पुरी से उदयपुर तक भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
  • Jharkhand Weather Update: रांची-गुमला वालों रहें सावधान, झारखंड में बारिश बनी आफत! 6 जिलों में फिर गिरेगी गाज
  • बरवाडीह में मोहर्रम जनरल कमिटी का चुनाव सम्पन्न, गुलाम असगर चुने गए जनरल
झारखंड


राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन लोहरदगा जिला की बैठक में सामाजिक न्याय का लिया गया संकल्प: हरिनाथ

29 जून 2025 आरटीएसएम का संगोष्ठी बैठक से सामाजिक न्याय, आरक्षण और राजनीतिक भागीदारी के लिए आंदोलन का होगा आगाज
राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन लोहरदगा जिला की बैठक में सामाजिक न्याय का लिया गया संकल्प: हरिनाथ

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन लोहरदगा जिला का बैठक सेरेंगहातू पंचायत के अशोक साहू के आवास पर रखा गया. बैठक की अध्यक्षता लोहरदगा जिला अध्यक्ष दीपक साहू एवं संचालन जिला युवा अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने जानकारी देते हुए कहा कि दक्षिण छोटा नागपुर प्रमंडल के पांच जिला लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और रांची सहित सात जिलों में राजनीतिक षड्यंत्र के तहत ओबीसी आरक्षण को शून्य कर दिया गया है, जबकि विशेष कर पांच ज़िलों में ओबीसी तेली जाति की आबादी 10 प्रतिशत से अधिक है. 

 

उन्होंने कहा कि तेली जाति की आबादी देश में साढ़े 14 करोड़ और झारखंड में 37 लाख से अधिक की है, बावजूद तेली समाज की राजनीतिक भागीदारी लगभग शुन्य है. इसके लिए कुछ हद तक तेली समाज भी जिम्मेदार है लगभग पिछले 30 वर्षों से किसी एक पार्टी विशेष का बंधुआ वॉटर बनकर सिर्फ हिंदू- मुसलमान के आधार पर अपना वोट करते आ रहा है. सामाजिक न्याय, आरक्षण और राजनीतिक भागीदारी के लिए जाति जनगणना समय की मांग है.

 

इन्हीं विषयों को लेकर राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के तत्वाधान में आगामी 29 जून 2025, दिन रविवार को प्रदेश स्तरीय राजनीतिक विचार गोष्ठी बैठक का आयोजन रांची जिला में रखा गया है. बैठक में मुख्य रूप से रांची जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता, रांची महानगर अध्यक्ष कपिल साहू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेमचंद साहू, कांके प्रखंड अध्यक्ष गणेश साहू, आकाश कुमार, वार्ड सदस्य प्रदीप साहू, नंदकिशोर साहू, आदर्श कुमार, प्रदीप साहू, दीपक साहू, बिंदेश्वर साहू, शुभम साहू, रीना देवी, प्रमिला देवी, सरस्वती देवी, सुनीता देवी, देवंती देवी,अमित कुमार साहू उपस्थित हुए.

 


 

 
अधिक खबरें
Jharkhand Weather Update: रांची-गुमला वालों रहें सावधान, झारखंड में बारिश बनी आफत! 6 जिलों में फिर गिरेगी गाज
जून 27, 2025 | 27 Jun 2025 | 7:13 AM

झारखंड में मानसून अब तूफानी रंग में आ चुका हैं. बीती रात रांची समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया. राजधानी रांची से लेकर खूंटी, हजारीबाग और लोहरदगा तक पानी ही पानी नजर आया. लोग बारिश से बचते-बचाते भागते नजर आए.

गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने ओखरगाड़ा के पीडीएस डीलर की जांच की
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 11:25 PM

गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने गुरुवार को मेराल प्रखंड के क्षेत्र भ्रमण के दौरान यहां ओखरगाड़ा के पीडीएस डीलर लल्लू प्रसाद केसरी की जन वितरण दुकान का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने जून और जुलाई माह के लिए आए राशन के वितरण के बारे में जानकारी ली, डीलर द्वारा जानकारी दी गई कि उनके यहां जुलाई

मुरी में हिंडाल्को यूनियन को लेकर फैक्ट्री में फूटा आक्रोश, एक पक्ष ने किया अधिवेशन तो दूसरा उठा विरोध में
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 11:14 PM

मुरी स्थित हिंडाल्को एलुमिनियम फैक्ट्री में बुधवार को यूनियन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन जहां एक ओर पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुआ, वहीं दूसरी ओर कामगारों के एक बड़े वर्ग ने इस आयोजन का कड़ा विरोध किया. विरोध का मुख्य कारण फैक्ट्री में कार्यरत मुरी एल्युमिनियम फैक्ट्री वर्क्स यूनियन की वैधता को लेकर उठे सवाल और श्रमिक हितों की लगातार अनदेखी है.

गावां में नशामुक्ति अभियान को ले निकाली गई जागरूकता रैली, बीडीओ व थानेदार हुए शामिल
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 11:00 PM

गावां बाजार में गुरुवार को नशामुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यरुप से बीडीओ महेंद्र रविदास, थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम प्रखंड मुख्यालय से प्रारंभ होकर पूरे गावां बाजार का भ्रमण किया. बैनर एवं तख्तियों से लैश लोग नशा मुक्ति से संबंधित नारे लगा रहे थे. मौके पर बीडीओ ने कहा कि सरका

गावां में दलदल बनी सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश, किया विरोध-प्रदर्शन
जून 26, 2025 | 26 Jun 2025 | 10:50 PM

गावां थाना क्षेत्र स्थित नगवां पंचायत अंतर्गत कोनी मुस्लिम टोला में सड़क दलदल बन गई है. दलदल सड़क को ले ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि हर वर्ष बरसात के समय गांव का पहुँच पथ दलदल में तब्दील हो जाता है. सड़क पर कीचड़ व जलजमाव के कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. गांव