Saturday, Jul 19 2025 | Time 06:57 Hrs(IST)
  • Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून का कहर! 23 और 24 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड


राष्ट्रपति आज IIIT का दूसरा दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, 4 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल

राष्ट्रपति आज IIIT का दूसरा दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, 4 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल
न्यूज11 भारत

रांची: ट्रिपल आईटी नामकुम में आज गुरुवार को शाम 4 बजे दूसरा दीक्षांत समारोह होगा. मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी. समारोह के लिए प्रशासन व ट्रिपल आईटी ने पूरी तैयारी कर ली है. दूसरे दीक्षांत समारोह में चार छात्रों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा. इनमें बीटेक के दो और एमटेक के दो छात्र शामिल हैं. एक को पीएचडी की डिग्री भी दी जायेगी. समारोह में बीटेक सत्र 2019-23 और एमटेक सत्र 2021-23 के 108 छात्रों को डिग्री दी जाएगी. कार्यक्रम में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गया हैं.





 

कितने विद्यार्थियों को मिलेगा पदक

समारोह में बीटेक के 2 ब्रांच कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के टॉपर विद्यार्थियों के बीच एक-एक गोल्ड और एक-एक सिल्वर मेडल बंटेगा. वहीं, एमटेक दो ब्रांच- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विद स्पेशलाइजेशन इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ईसीसी विद स्पेशलाइजेशन इन एंबेडेड सिस्टर एंड आईओटी- के टॉपरों के बीच एक-एक गोल्ड मेडल बंटेगा. इसके अलावा एक बेस्ट गर्ल स्टूडेंट मेडल, एक इंस्टीट्यूट मेडल और एक बेस्ट स्टूडेंट शील्ड प्रदान किया जाएगा.
अधिक खबरें
चाईबासा में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया, सड़कों पर किया प्रदर्शन
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:51 PM

सदर प्रखंड के तमाड़बाध पंचायत के पांच गांव दुम्बीसाई, तोलगोए, खप्पर साईं, सिकुरसाई, तामाडबाध और गौशाला में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान में सभी मानकी मुंडा, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, कॉलेज के छात्रों एवं महिला समिति की सदस्यों ने पदयात्रा की.

लापरवाही की शिकार राज्य सरकार की छात्रों को वितरित की जाने साइकिल योजना
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:24 PM

राज्य सरकार के कल्याण विभाग की महती योजना अब अधिकारियों की लापरवाही का शिकार बन रहा है. गावों के गरीब छात्र छात्राएं को नियमित विद्यालय जाने की प्रतिबद्धता के तहत सरकार की कल्याण विभाग द्वारा हाईस्कूल पहुंचने के लिए साइकिल प्रदान करने की योजना संचालित की गई है. जिसके तहत चयनित छात्र छात्राओं की सूची उपलब्ध होते

केड़ में ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:17 PM

छिपादोहर थाना क्षेत्र के केड़ पंचायत अंतर्गत कारीमाटी (तेतर टोला) में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर के पलटने से चालक चंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वह कारीमाटी गांव का रहने वाला था और पच्चु सिंह का पुत्र था. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन सिंह ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था. खेत में अधिक कीचड़

झारखंड हाई कोर्ट से राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को राहत, बर्खास्तगी का आदेश रद्द
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:10 PM

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव को बड़ी राहत देते हुए उनकी बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने मामले को पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार को लौटा दिया है और आदेश पारित करने से पहले प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

बहरागोड़ा में  मिशन उत्थान के तहत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह का किया जा रहा ग्राउंड सर्वे
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:03 PM

जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिला में 'मिशन उत्थान' के तहत बहरागोड़ा में निवासरत विशेष रूप से संवेदनशील जनजाति समूह की पहचान. उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के मूल्यांकन एवं योजनाओं से आच्छादन सुनिश्चित करने हेतु ग्राउंड सर्वे अभियान प्रारंभ किया गया है. इस अभियान के तहत अबतक बहरागोड़ा