न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) दो दिनों के लिए झारखंड दौरे पर आ रही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा 10 और 11 जून को होगा. राष्ट्रपति दौरे को लेकर झारखंड में प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शुक्रवार को राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने एक समीक्षा बैठक भी की और तैयारियों का जायजा भी लिया. राष्ट्रपति का यह दौरा देवघर (Deoghar)तक ही सीमित रहेगा.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर में इन कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा देवघर एम्स (Deoghar AIIMS) के दीक्षांत समारोह को लेकर हो रहा है. राष्ट्रपति 10 जून को देवघर पहुंचेंगी. उसी दिन वह विश्व विख्यात ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगी. 11 जून को देवघर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIISM) दीक्षांत समारोह (convocation) में भाग लेंगी। देवघर एम्स का यह प्रथम दीक्षांत समारोह है. इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू दिल्ली प्रस्थान कर जायेंगी.
ये भी पढ़ें - NEET-PG परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी, अब 3 अगस्त को होगी परीक्षा, Supreme Court ने अनुमति तो दी, लेकिन NBE से पूछे तीखे सवाल