TMC सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को दी शरण: मंगल पांडेय

TMC सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को दी शरण: मंगल पांडेय

tmc सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को दी शरण मंगल पांडेय

न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क:
बिहार के स्वास्थ्य व विधि मंत्री एवं पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट के बाद यह साफ हो गया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को शरण दी और फर्जी वोटरों के सहारे सत्ता चलाई.

मंगल पांडेय के मुताबिक, ड्राफ्ट मतदाता सूची में 58 लाख से अधिक नाम हटाए गए हैं, जबकि 1 करोड़ 90 लाख से ज्यादा वोटरों को संदिग्ध श्रेणी में रखा गया है. राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 7 करोड़ 66 लाख है. उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध वोटरों में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठिए शामिल हो सकते हैं.

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा किए गए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान एन्यूमेरेशन फॉर्म्स की जांच में कई गंभीर गड़बड़ियां सामने आई हैं, जिनमें उम्र, अभिभावक विवरण और पहचान से जुड़ी विसंगतियां शामिल हैं.
मंगल पांडेय ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर नाम कटने और संदिग्ध मतदाताओं को नोटिस भेजे जाने से टीएमसी बौखलाई हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार फर्जी वोटरों और चुनावी हिंसा के सहारे सत्ता में बनी हुई है, लेकिन अब राज्य में बदलाव तय है.

ये भी पढ़ें- ONOS उपयोगकर्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बिहार के दूर-दराज़ क्षेत्रों तक शोध संसाधनों की डिजिटल पहुंच

संबंधित सामग्री

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

झारखंड

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

समस्तीपुर के पांचोपुर में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर किया जख्मी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

बिहार

समस्तीपुर के पांचोपुर में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर किया जख्मी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

राहे प्रखंड में विधायक अमित कुमार महतो ने किया विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास

झारखंड

राहे प्रखंड में विधायक अमित कुमार महतो ने किया विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास