क्या हाइलाइट होने के लिए हो रहा पूरा खेल? खान सर पर तेज प्रताप ने उठाए बड़े सवाल

क्या हाइलाइट होने के लिए हो रहा पूरा खेल? खान सर पर तेज प्रताप ने उठाए बड़े सवाल

पटना कोचिंग फायरिंग विवाद में तेज प्रताप यादव ने खान सर पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षक को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए, प्रचार पर नहीं।

क्या हाइलाइट होने के लिए हो रहा पूरा खेल खान सर पर तेज प्रताप ने उठाए बड़े सवाल

खान सर पर तेज प्रताप ने उठाए सवाल |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  पटना में कोचिंग संस्थान पर हुए हमले और उससे जुड़े CCTV वीडियो को लेकर जारी विवाद अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप यादव ने खान सर की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक का मुख्य दायित्व छात्रों को शिक्षित करना होता है, न कि प्रचार-प्रसार या व्यक्तिगत लोकप्रियता हासिल करना। उनके अनुसार, शिक्षक को शांतिपूर्वक अपने कार्य पर ध्यान देना चाहिए।

हाईलाइट्स -

  •  खान सर विवाद पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान।
  •  कहा- शिक्षक का काम पढ़ाना है, मीडियाबाजी करना नहीं।
  •  पूरे घटनाक्रम को हाइलाइट होने की कोशिश बताया।
  •  CCTV वीडियो दिखाने और मामले की प्रस्तुति पर उठाए सवाल।
  •  फायरिंग मामले की जांच जारी, पुलिस पहले ही दो गार्डों को कर चुकी है गिरफ्तार।

चर्चा में बने रहने की कोशिश का आरोप

तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि पूरे घटनाक्रम को अनावश्यक रूप से सुर्खियों में बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला खुद को हाइलाइट करने का प्रयास भी हो सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ लोगों को इस प्रकरण में बेवजह कानूनी मामलों में फंसाया जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों पर खान सर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

CCTV वीडियो और फायरिंग मामले से बढ़ा विवाद

विवाद तब और गहरा गया जब खान सर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह छात्रों को CCTV फुटेज दिखाकर कथित हमले की पूरी घटना समझाते नजर आए। वीडियो में उन्होंने मीडिया पर अधूरी जानकारी दिखाने का आरोप लगाया और छात्रों के सामने अपनी बात को सही बताते हुए शपथ भी ली। गौरतलब है कि 2 जून को पटना स्थित कोचिंग सेंटर पर हुए हमले के बाद फायरिंग से जुड़े वीडियो सामने आए थे। पुलिस ने मामले में दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर हथियार जब्त किए हैं, जबकि जांच के दायरे में खान सर का नाम भी शामिल है और संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें - बक्सर का 26.40 करोड़ का पुल खुलने से पहले ही टूटा, क्या यह भ्रष्टाचार का प्रमाण है?

संबंधित सामग्री

बिहार विधान परिषद चुनाव: जेडीयू ने घोषित किए चार उम्मीदवार, दो महिलाओं को भी दिया मौका

बिहार

बिहार विधान परिषद चुनाव: जेडीयू ने घोषित किए चार उम्मीदवार, दो महिलाओं को भी दिया मौका

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू ने अपने चार उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने तीन सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव और एक सीट के उपचुनाव के लिए प्रत्याशी उतारते हुए दो महिलाओं को भी मौका दियाहै

राजस्व विभाग में मचा हड़कंप! 9 और अंचल अधिकारियों पर कार्रवाई, कुल संख्या 32 हुई

राजनीति

राजस्व विभाग में मचा हड़कंप! 9 और अंचल अधिकारियों पर कार्रवाई, कुल संख्या 32 हुई

बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 और अंचल अधिकारियों पर कार्रवाई की है। इसके साथ ही विभाग द्वारा कार्रवाई झेलने वाले अंचल अधिकारियों क

FIR में बड़ा आरोप: गोली चलाओ, जो होगा देख लिया जाएगा,कानूनी घेरे में खान सर

राजनीति

FIR में बड़ा आरोप: गोली चलाओ, जो होगा देख लिया जाएगा,कानूनी घेरे में खान सर

पटना में कोचिंग संस्थान के बाहर हुई फायरिंग के मामले में खान सर के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। FIR में सुरक्षा गार्डों को गोली चलाने के लिए उकसाने का आरोप लगाया


क्या कभी भी हो सकती है खान सर की गिरफ्तारी? फायरिंग केस में बढ़ीं मुश्किलें

राजनीति

क्या कभी भी हो सकती है खान सर की गिरफ्तारी? फायरिंग केस में बढ़ीं मुश्किलें

पटना में फायरिंग प्रकरण की जांच तेज हो गई है। दो गार्डों की गिरफ्तारी और पुलिस की लगातार बैठकों के बीच खान सर उर्फ फैजल खान की संभावित गिरफ्तारी को लेकर चर्चाएं तेज हैं, हालांकि पुलिस ने आधिकारिक पुष्

ग्रामीण पटना को शिक्षा की बड़ी सौगात, 7 प्रखंडों में खुलेंगे नए डिग्री कॉलेज

राजनीति

ग्रामीण पटना को शिक्षा की बड़ी सौगात, 7 प्रखंडों में खुलेंगे नए डिग्री कॉलेज

पटना जिला प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा का विस्तार करते हुए सात प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज शुरू करने जा रहा है। जुलाई से पढ़ाई शुरू करने की तैयारी है, जबकि स्थायी कैंपस निर्माण के लिए भू