न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क : केरल में तेजस्वी यादव द्वारा बिहार को लेकर दिए गए बयान पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव दूसरे राज्यों में जाकर बिहार के खिलाफ छोटी और गलत टिप्पणियां कर रहे हैं, जो राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को यह भी बताना चाहिए कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति क्या थी और उसके बाद क्या बदलाव आए हैं। मंत्री ने दावा किया कि बिहार की जनता ने 2025 में तेजस्वी को नकार दिया और 2026 में उनके अपने विधायकों ने भी उन्हें स्वीकार नहीं किया, जिससे महागठबंधन पूरी तरह समाप्त हो चुका है।
सीएम की सुरक्षा पर क्या बोले
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ाए जाने के मुद्दे पर श्रवण कुमार ने कहा कि सुरक्षा किसी पद से जुड़ी नहीं होती। प्रशासन जिस व्यक्ति के लिए खतरा महसूस करता है, उसे सुरक्षा प्रदान की जाती है।बिहार में ‘सम्राट मॉडल’ लागू होने की चर्चा पर मंत्री ने कहा कि राज्य में पिछले 20 वर्षों से ‘नीतीश मॉडल’ लागू है और इसी से विकास और शांति स्थापित हुई है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एनडीए के सर्वमान्य नेता हैं और आगे भी उनके नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब भी नीतीश कुमार चाहेंगे, वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
इस खबर को पढ़ें- Nawada Road Accident : नवादा में भीषण सड़क हादसा: छठी कार्यक्रम से लौट रही कार पलटी, एक की मौत, तीन घायल