bihar news update : शपथ, मुलाकात और इस्तीफा! क्या है नीतीश कुमार का पूरा गेम प्लान? आईये समझते हैं !

bihar news update : शपथ, मुलाकात और इस्तीफा! क्या है नीतीश कुमार का पूरा गेम प्लान? आईये समझते हैं !

बिहार में सियासी हलचल तेज है। 6 अप्रैल से बैठकों का दौर शुरू होगा, 9-10 अप्रैल को दिल्ली में अहम मुलाकातें और राज्यसभा शपथ के बाद Nitish Kumar 14 अप्रैल को इस्तीफा दे सकते हैं।

bihar news शपथ मुलाकात और इस्तीफा क्या है नीतीश कुमार का पूरा गेम प्लान आईये समझते हैं

शपथ, मुलाकात और इस्तीफा! क्या है नीतीश कुमार का पूरा गेम प्लान? |

न्यूज11 भारत / पटना डेस्क : बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे और नई सरकार के गठन को लेकर एक विस्तृत शेड्यूल सामने आया है, जिसमें अप्रैल महीने के दौरान कई अहम राजनीतिक घटनाक्रम तय माने जा रहे हैं।

सबसे पहले 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास पर जेडीयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। इसके बाद 9 अप्रैल को नीतीश कुमार दिल्ली रवाना होंगे, जहां उसी दिन जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे।

दिल्ली दौरे के दौरान 9 अप्रैल की शाम उनकी मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से प्रस्तावित है। वहीं 10 अप्रैल को नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इसी दिन उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात होने की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली में कार्यक्रमों के बाद 11 अप्रैल को नीतीश कुमार पटना लौटेंगे। इसके बाद 12 या 13 अप्रैल को पटना में एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। यही नेता बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनेगा।

इस पूरे घटनाक्रम के तहत 14 अप्रैल को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद 18 अप्रैल से पहले राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। इस शेड्यूल को देखते हुए साफ है कि बिहार की राजनीति में अप्रैल का महीना बेहद अहम रहने वाला है, जहां नेतृत्व परिवर्तन और नई सरकार के गठन को लेकर तेज़ी से घटनाएं आगे बढ़ेंगी।

संबंधित सामग्री

vaishali goli kand : वैशाली में दिनदहाड़े गोलीकांड, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, युवक गंभीर रूप से घायल

क्राइम

vaishali goli kand : वैशाली में दिनदहाड़े गोलीकांड, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, युवक गंभीर रूप से घायल

बिहार के वैशाली जिले के करताहाँ थाना क्षेत्र के घटारो गांव में दिनदहाड़े एक युवक को घेरकर अपराधियों ने पहले मारपीट की और फिर गोली मार दी। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

bihar news : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजनीति

bihar news : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

Breaking: जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के I Pac के कई ठिकानों पर छापेमारी

देश-विदेश

Breaking: जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के I Pac के कई ठिकानों पर छापेमारी

aurangabad news : सड़क हादसे में घायल युवती की मौत, सदर अस्पताल में कुछ देर मचा हंगामा

बिहार

aurangabad news : सड़क हादसे में घायल युवती की मौत, सदर अस्पताल में कुछ देर मचा हंगामा

औरंगाबाद में सड़क हादसे में घायल 22 वर्षीय युवती नीलू कुमारी की सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, मचा बवाल

chapra news : छपरा में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सुनीं जनसमस्याएं

बिहार

chapra news : छपरा में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सुनीं जनसमस्याएं

छपरा के भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की अध्यक्षता में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।