BJP में संगठनात्मक बदलाव

BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: सौदान सिंह बने झारखंड सहित बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के क्षेत्रीय संगठन प्रभारी 

पवन कुमार साय बनाए गए झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री, कर्मवीर सिंह को मिली छत्तीसगढ़ की जिम्मेवारी

By : Ark Sahuliyar
BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: सौदान सिंह बने झारखंड सहित बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के क्षेत्रीय संगठन प्रभारी 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा कई राज्यों में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है. देश भर के कई राज्यों में बड़े स्तर पर नेताओं के जिम्मेदारी में फेरबदल किया गया है. इसी निमित झारखंड प्रदेश में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह को झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल का क्षेत्रीय संगठन प्रभारी बनाया गया है. इन राज्यों में इन्हें संगठन की अहम जिम्मेदारी दी गई है.

वहीं छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन महामंत्री रहे पवन कुमार साय को झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जबकि झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री रहे कर्मवीर सिंह को पवन कुमार साय की जगह छत्तीसगढ़ प्रदेश की जिम्मेवारी सौंपी गई है. कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ का प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया गया है. झारखंड भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित भाजपा की पूरी टीम ने इन नियुक्तियों का स्वागत करते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामना दी है. 

कौन हैं सौदान सिंह ?
सौदान सिंह की पहचान भाजपा के संगठनात्मक कामकाज और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान करने वाले नेताओं में रही है. झारखंड प्रदेश की राजनीति और भाजपा संगठन से उनका पुराना जुड़ाव रहा है. राष्ट्रीय  सह-संगठन महामंत्री के नाते इन्होंने झारखंड के संगठन को पहले भी धार दिया है. 

कौन हैं पवन कुमार साय ?
पवन कुमार साय को भाजपा के अनुभवी संगठनकर्ताओं में एक माना जाता है. इससे पहले वे 2016 से छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे. वे लंबे समय से भाजपा के संगठनात्मक कामकाज से जुड़े रहे हैं. पवन कुमार साय का जोर कार्यकर्ता संपर्क, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण और अनुशासित संगठन संचालन पर अधिक होता है.

आदित्य साहू ने दी बधाई 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह को झारखंड, बिहार, ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल का प्रभार सौंपे जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी. उन्होंने कहा कि इनके समृद्ध संगठनात्मक अनुभव, कुशल मार्गदर्शन एवं सुदृढ़ नेतृत्व से इन राज्यों में संगठन को नई ऊर्जा, गति और मजबूती मिलेगी. 

वहीं आदित्य साहू ने छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय को झारखंड भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री का दायित्व सौंपे जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि इनके समृद्ध सांगठनिक अनुभव, कुशल नेतृत्व एवं कर्मठता से झारखंड में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी. साथ ही आदित्य साहू ने अब तक झारखंड भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री रहे कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री का दायित्व सौंपे जाने पर उनके इस नए दायित्व के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि इन्होंने अपनी कार्य क्षमता से झारखंड भाजपा को एक अलग पहचान दी. निश्चित रूप से इनके समृद्ध सांगठनिक अनुभव, कुशल नेतृत्व एवं कर्मठता से छत्तीसगढ़ में संगठन को नई ऊर्जा, गति और मजबूती मिलेगी. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन में समय-समय पर होने वाले दायित्व परिवर्तन पार्टी की कार्यपद्धति का हिस्सा होते हैं. उन्होंने इन तीनों नेताओं के सफल एवं सार्थक कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएँ की है.

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सौदान सिंह को झारखंड सहित चार राज्यों का क्षेत्रीय संगठन प्रभारी बनाए जाने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि इनके लंबे अनुभव का लाभ निश्चित तौर पर झारखंड के संगठन को मिलेगा. इनके लिए झारखंड प्रदेश कोई नया नहीं है. ये यहां से भली भांति परिचित हैं. 

साथ ही बाबूलाल मरांडी ने पवन साय को झारखंड भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री का दायित्व सौंपे जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. वहीं उन्होंने झारखंड के तत्कालीन प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें भी नए दायित्व की शुभकामना दी है. कहा कि इनका समृद्ध सांगठनिक अनुभव, कुशल नेतृत्व एवं कर्मठता निश्चित रूप से झारखंड और छत्तीसगढ़ में संगठन को नई ऊर्जा, गति और मजबूती प्रदान करेगा. 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रत्येक बूथ तक संगठन को मजबूत करना है. झारखंड भाजपा नए क्षेत्रीय प्रभारी और संगठन महामंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी. बाबूलाल मरांडी ने सभी के सफल एवं सार्थक कार्यकाल तथा संगठन की निरंतर प्रगति के लिए मंगलकामना की है. 

इन्होने भी दी बधाई 
इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चम्पाई सोरेन, मधु कोड़ा, राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप कुमार वर्मा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र कुमार राय, दिनेशानंद गोस्वामी एवं यदुनाथ पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू, गीता कोड़ा, महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेंद्र सिंह, सरोज सिंह, सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव, शालिनी बैसिखियार, दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमन्त दास, सूरज चौरसिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रमुख प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक राहुल अवस्थी, प्रदेश के विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष मनोज महतो वाजपेयी, सीमा सिंह, शशांक राज, सन्नी टोप्पो, अर्जुन सिंह, रंजय भारती, ताजदार आलम सहित अन्य नेताओं ने भी इन सभी को बधाई देते हुए इनके सफल कार्यकाल की कामना की है.

संबंधित सामग्री

10 जून 2022 को हुए रांची हिंसा मामले में 22 नमाजद में से 05 को दो साल की सजा, लगाया गया 3 हज़ार रूपए का जुर्माना 

10 जून 2022 को हुए रांची हिंसा मामले में 22 नमाजद में से 05 को दो साल की सजा, लगाया गया 3 हज़ार रूपए का जुर्माना 

10 जून 2022 को रांची में हुई हिंसा मामले में 22 नमाजद में से 5 दोषियों को 2 साल की सजा सुनाई गयी है.

RINPAS में शुरू होगी 20 बेडेड इंडोर बाल एवं किशोर चिकित्सा इकाई

RINPAS में शुरू होगी 20 बेडेड इंडोर बाल एवं किशोर चिकित्सा इकाई

डीपीएन कोर्स और बाल एवं जेरिएट्रिक क्षेत्र में एमडी की पढ़ाई फिर शुरू करने का निर्देश

मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री के निधन पर Rahul Gandhi ने जताया दुःख, कहा- मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ

मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री के निधन पर Rahul Gandhi ने जताया दुःख, कहा- मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखण्ड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री तृषा सिंह के निधन पर दुःख जताया है.

अनंत चतुर्दशी: 14 गांठों वाले डोरे में छिपा है 14 लोकों का रहस्य

अनंत चतुर्दशी: 14 गांठों वाले डोरे में छिपा है 14 लोकों का रहस्य

भगवान विष्णु की आराधना, अनंत सूत्र धारण और व्रत-कथा श्रवण का विशेष महत्व

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त क

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त क

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढ़स, ईश्वर से इस कठिन दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की