INDIA गठबंधन की बैठक खत्म, सीएम आवास में आयोजित डिनर में बनी राज्यसभा चुनाव में जीत की रणनीति

INDIA गठबंधन की बैठक खत्म, सीएम आवास में आयोजित डिनर में बनी राज्यसभा चुनाव में जीत की रणनीति

india गठबंधन की बैठक खत्म सीएम आवास में आयोजित डिनर में बनी राज्यसभा चुनाव में जीत की रणनीति 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राज्यसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री आवास में आयोजित इंडिया गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक और डिनर कार्यक्रम संपन्न हो गया. बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और भाकपा माले के सभी मंत्री एवं विधायक मौजूद रहे. इस दौरान गठबंधन ने अपनी जीत को लेकर रणनीति तैयार की और एकजुटता का प्रदर्शन किया. बैठक के दौरान कराए गए मॉक पोल में इंडिया गठबंधन समर्थित JMM उम्मीदवार बैद्यनाथ राम को 29 वोट और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को 27 वोट मिले. 

बीजेपी की होटल पॉलिटिक्स पर नेताओं का कटाक्ष
बैठक के बाद नेताओं ने BJP की ओर से विधायकों को होटल में ठहराने की रणनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा के पास पर्याप्त आंकड़े नहीं हैं, इसलिए हार का डर स्वाभाविक है. गठबंधन नेताओं ने दावा किया कि 56 विधायकों के समर्थन के अलावा NDA के कुछ विधायक भी अपनी "अंतरात्मा की आवाज" पर मतदान कर सकते हैं. बैठक से बाहर निकलने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा काफी कॉन्फिडेंट नजर आए. उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी विधायकों के सहयोग से उनकी जीत सुनिश्चित है.

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बीजेपी पर तीखा हमला 
स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा नेताओं का तनाव दूर करने के लिए उन्हें योग कराया जाएगा. भाकपा माले के नेता चंद्रदेव महतो ने कहा, "सभी विधायक एकजुट हैं. 18 जून को हमारे प्रत्याशियों के सिर जीत का सेहरा सजेगा." वहीं मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल हमेशा की तरह गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ा है. राजद नेता भोला यादव ने भी दावा किया कि गठबंधन की जीत पूरी तरह सुनिश्चित है.

यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की बैठक समाप्त, मॉक पोल में बैद्यनाथ राम को 29 और प्रणव झा को मिले 27 वोट

संबंधित सामग्री

गावां में सड़क किनारे फेंकी मिली 10 माह की मासूम बच्ची, इलाज के बाद चाइल्ड केयर को सौंपा गया

झारखंड

गावां में सड़क किनारे फेंकी मिली 10 माह की मासूम बच्ची, इलाज के बाद चाइल्ड केयर को सौंपा गया

स्वच्छता और हरित पहल में लातेहार का नाम रोशन, चंदवा का तुरीसोत विद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

झारखंड

स्वच्छता और हरित पहल में लातेहार का नाम रोशन, चंदवा का तुरीसोत विद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

गावां में अवैध नर्सिंग होम के संचालन के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, 24 घंटे में मांगे गए कागजात

झारखंड

गावां में अवैध नर्सिंग होम के संचालन के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, 24 घंटे में मांगे गए कागजात

किरीबुरू में बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल

झारखंड

किरीबुरू में बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई, 4 ड्रग पैडलर को किया गया गिरफ्तार.. 30 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

झारखंड

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई, 4 ड्रग पैडलर को किया गया गिरफ्तार.. 30 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद