मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त क

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढ़स, ईश्वर से इस कठिन दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की

By : Ark Sahuliyar
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त क

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज राज्य सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के स्मार्ट सिटी, रांची स्थित आवास पहुंचे. मुख्यमंत्री ने वहां मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर नम आंखों से उन्हें भावपूर्ण विदाई दी. इस अत्यंत दुखद घड़ी में मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा उन्हें ढांढ़स बंधाया. मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता के लिए असहनीय और शब्दों से परे है. 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत बेटी को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें और इस असीम एवं असहनीय दुःख को सहन करने के लिए शोकाकुल परिवार को शक्ति, साहस और संबल दें. विधायक कल्पना सोरेन ने भी तृषा सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और संवेदना व्यक्त की. मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रीगण, राज्यसभा सांसद, विधायकगण, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, राज्य सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी इस गमगीन माहौल में शामिल रहे.

संबंधित सामग्री

10 जून 2022 को हुए रांची हिंसा मामले में 22 नमाजद में से 05 को दो साल की सजा, लगाया गया 3 हज़ार रूपए का जुर्माना 

10 जून 2022 को हुए रांची हिंसा मामले में 22 नमाजद में से 05 को दो साल की सजा, लगाया गया 3 हज़ार रूपए का जुर्माना 

10 जून 2022 को रांची में हुई हिंसा मामले में 22 नमाजद में से 5 दोषियों को 2 साल की सजा सुनाई गयी है.

RINPAS में शुरू होगी 20 बेडेड इंडोर बाल एवं किशोर चिकित्सा इकाई

RINPAS में शुरू होगी 20 बेडेड इंडोर बाल एवं किशोर चिकित्सा इकाई

डीपीएन कोर्स और बाल एवं जेरिएट्रिक क्षेत्र में एमडी की पढ़ाई फिर शुरू करने का निर्देश

मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री के निधन पर Rahul Gandhi ने जताया दुःख, कहा- मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ

मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री के निधन पर Rahul Gandhi ने जताया दुःख, कहा- मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखण्ड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री तृषा सिंह के निधन पर दुःख जताया है.

अनंत चतुर्दशी: 14 गांठों वाले डोरे में छिपा है 14 लोकों का रहस्य

अनंत चतुर्दशी: 14 गांठों वाले डोरे में छिपा है 14 लोकों का रहस्य

भगवान विष्णु की आराधना, अनंत सूत्र धारण और व्रत-कथा श्रवण का विशेष महत्व

JSSC-CGL परीक्षा कांड में CID की कार्रवाई, बिहार के सारण से आरोपी मनु कुमार सिंह गिरफ्तार 

JSSC-CGL परीक्षा कांड में CID की कार्रवाई, बिहार के सारण से आरोपी मनु कुमार सिंह गिरफ्तार 

आरोपी ने कई अभ्यर्थियों को परीक्षा में अनुचित लाभ पहुंचाया