न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के उपलक्ष्य में मेन रोड, रांची स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भाजपा द्वारा विशेष पूजा–अर्चना कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू शामिल हुए. पूजा अर्चना के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने फल एवं मिठाई का भी वितरण किया.
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि नरेंद्र मोदी जब से देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश की 140 करोड़ लोगों की निरंतर सेवा करने का काम किया है. उन्होंने निश्चल भाव से देश के गरीब, किसान, मजदूर, शोषित, वंचित सभी वर्गों की समान रूप से सेवा करने का काम किया है. इसलिए देश की जनता जनार्दन रूपी देवता ने उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में चुना है. नरेंद्र मोदी को सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का अवसर और आशीर्वाद इसी जनता की कृपा से मिला है.
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी राष्ट्र हित के साथ-साथ देवी देवता के प्रति भी समान भाव रखते हैं. राष्ट्र के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को भी संवारने और सहेजने का काम उन्होंने किया है. राम मंदिर का निर्माण इसी कड़ी का एक अनुपम उदाहरण है. ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इतनी शक्ति दें कि वे इसी सेवाभाव से अनवरत देश की सेवा में जुटे रहें. उन्होंने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है.
इस अवसर में विधायक सीपी सिंह, प्रतुल शाहदेव, योगेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाईक, राकेश भास्कर, जितेन्द्र वर्मा, राजू सिंह, केके गुप्ता, संकेत तिवारी, जितेन्द्र पटेल, सुबोधकांत, ललित ओझा, संजय जयसवाल, रवि मुंडा, संजय सहाय, अमन जायसवाल, अन्य नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें- नई दिल्ली: NDA की उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए सुदेश महतो, ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के लिए PM मोदी को दी बधाई