नालंदा में आयोजित कुंडलपुर महोत्सव 2026 में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री श्रवण क...

नालंदा में आयोजित कुंडलपुर महोत्सव 2026 में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और अरुण शंकर प्रसाद

नालंदा में आयोजित कुंडलपुर महोत्सव 2026 में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और अरुण शंकर प्रसाद

हर्ष कुमार/न्यूज11  भारत 

नालंदा/डेस्क:  नालंदा के कुंडलपुर में आयोजित कुंडलपुर महोत्सव 2026 में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार और पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने शिरकत की. इस दौरान मंच से आध्यात्म के साथ-साथ सियासी बयानबाजी भी जमकर देखने को मिली. कार्यक्रम के दौरान पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने भगवान महावीर के आदर्शों को आज के समय में बेहद प्रासंगिक बताया. उन्होंने कहा कि जिस तरह मिडल ईस्ट में युद्ध का माहौल है, उसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. ऐसे समय में भगवान महावीर के शांति, अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलना ही विश्व के लिए एकमात्र समाधान है.

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एमएलसी पद से इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार पिछले 20 वर्षों से बिहार की सेवा कर रहे हैं और आज भी मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा में लगे हैं. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार बिहार में इतनी स्थिर और दूरदर्शी सरकार देखने को मिली है, जिसकी वजह से राज्य तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है.“बिहार में जो विकास हो रहा है, वह नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का नतीजा है. आने वाले समय में भी मुख्यमंत्री एनडीए से ही होगा और सभी नेता मिलकर इस पर निर्णय लेंगे.”निशांत कुमार के मुख्यमंत्री बनने की अटकलों पर भी मंत्री ने साफ किया कि फिलहाल नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे और आगे का फैसला समय आने पर एनडीए नेतृत्व करेगा.

वहीं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने भावुक होते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने लंबे समय तक बिहार की सेवा की है और हर व्यक्ति के दुख-दर्द को अपना समझकर काम किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने की चर्चा पर बिहार की जनता का भावुक होना स्वाभाविक है.“नीतीश कुमार का हर फैसला बिहार के हित में होता है. उन्होंने खुद की इच्छा से एमएलसी पद से इस्तीफा दिया है और हम सब उनके फैसले के साथ खड़े हैं.”इस दौरान श्रवण कुमार ने विपक्ष पर भी निशाना साधा. तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अब उनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता. जनता पहले ही उन्हें जनता और उनके विधायक नकार चुकी है और उनके बयानों में अब कोई दम नहीं रह गया है.

यह भी पढ़ें: मौलाना अब्दुल्लाह सलीम चतुर्वेदी को दलमालपुर से यूपी STF ने किया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

मौलाना अब्दुल्लाह सलीम चतुर्वेदी को दलमालपुर से यूपी STF ने किया गिरफ्तार

बिहार

मौलाना अब्दुल्लाह सलीम चतुर्वेदी को दलमालपुर से यूपी STF ने किया गिरफ्तार

रांची: डोरंडा अवर प्रमंडल अंतर्गत गांधीनगर शुक्ला कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति आंशिक बाधित रहेगी

झारखंड

रांची: डोरंडा अवर प्रमंडल अंतर्गत गांधीनगर शुक्ला कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति आंशिक बाधित रहेगी

पेयजल विभाग घोटाला मामले में ED का बड़ा कदम, संतोष कुमार और ललिता सिन्हा के खिलाफ चार्जशीट दायर 

झारखंड

पेयजल विभाग घोटाला मामले में ED का बड़ा कदम, संतोष कुमार और ललिता सिन्हा के खिलाफ चार्जशीट दायर 

बिहार में कांग्रेस ने की जिला अध्यक्षों की घोषणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे की सहमति के बाद जारी हुई सूची

राजनीति

बिहार में कांग्रेस ने की जिला अध्यक्षों की घोषणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे की सहमति के बाद जारी हुई सूची

ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा

झारखंड

ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा