पेयजल विभाग घोटाला मामले में ED का बड़ा कदम, संतोष कुमार और ललिता सिन्हा के खिलाफ चार्जशीट दायर

पेयजल विभाग घोटाला मामले में ED का बड़ा कदम, संतोष कुमार और ललिता सिन्हा के खिलाफ चार्जशीट दायर

पेयजल विभाग घोटाला मामले में ed का बड़ा कदम संतोष कुमार और ललिता सिन्हा के खिलाफ चार्जशीट दायर 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
पेयजल आपूर्ति योजनाओं में कथित घोटाले की जांच को तेज करते हुए ED ने सोमवार को बड़ा कदम उठाया है. एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग के नेटवर्क का खुलासा करने का दावा करते हुए PMLA की विशेष अदालत में इस मामले में अपना पहला आरोप पत्र दाखिल किया. 

ईडी की जांच में संतोष कुमार, ललिता सिन्हा और संतोष कुमार की कंपनी रॉक ड्रिल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को आरोपी बनाया गया है. एजेंसी का कहना है कि प्रारंभिक जांच में वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिले हैं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई.

मामले में आगे की सुनवाई के लिए रांची स्थित PMLA कोर्ट ने 13 अप्रैल की तारीख तय की है, जब अदालत आरोप पत्र पर संज्ञान ले सकती है. जांच एजेंसी के मुताबिक, यह पूरा मामला स्वच्छता विभाग में कथित वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़ा है. आरोप है कि विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत रहते हुए संतोष कुमार ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया और सरकारी धन को निजी फायदे के लिए अपनी कंपनी में स्थानांतरित किया.

ये भी पढ़ें- खूंटी मनरेगा घोटाला: ED का बड़ा एक्शन, 5 नए आरोपियों के खिलाफ चौथी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल

संबंधित सामग्री

नालंदा में आयोजित कुंडलपुर महोत्सव 2026 में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और अरुण शंकर प्रसाद

राजनीति

नालंदा में आयोजित कुंडलपुर महोत्सव 2026 में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और अरुण शंकर प्रसाद

मौलाना अब्दुल्लाह सलीम चतुर्वेदी को दलमालपुर से यूपी STF ने किया गिरफ्तार

बिहार

मौलाना अब्दुल्लाह सलीम चतुर्वेदी को दलमालपुर से यूपी STF ने किया गिरफ्तार

रांची: डोरंडा अवर प्रमंडल अंतर्गत गांधीनगर शुक्ला कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति आंशिक बाधित रहेगी

झारखंड

रांची: डोरंडा अवर प्रमंडल अंतर्गत गांधीनगर शुक्ला कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति आंशिक बाधित रहेगी

बिहार में कांग्रेस ने की जिला अध्यक्षों की घोषणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे की सहमति के बाद जारी हुई सूची

राजनीति

बिहार में कांग्रेस ने की जिला अध्यक्षों की घोषणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे की सहमति के बाद जारी हुई सूची

ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा

झारखंड

ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा