न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: पटना से एक और बड़ी खबर है. लालू परिवार में चल रही कलह के बीच रोहिणी आचार्या के घर छोड़ने के बाद, लालू की एक और बेटी ने भी घर छोड़ दिया है. रोहिणी के बाद लालू यादव की बेटी रागिनी भी लालू आवास से निकल गयी है. खबर है कि रागिनी पूरे परिवार के साथ पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गयी है. बता दें कि बीते दिन रोहिणी आचार्य के आरोप के बाद एक-एक कर सभी बहनें राबड़ी आवास से निकली हैं. चंदा और राजलक्ष्मी अपने बच्चों के साथ दिल्ली रवाना हो गयी है. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उन्होंने किस कारण से घर छोड़ा है.
यह भी पढ़ें: एनडीए की शानदार जीत के बाद चिराग पासवान ने पटना गुरुद्वारा में जाकर टेका मत्था