मायापुर में सीएम नीतीश कुमार का दमदार भाषण, “पहले कुछ नहीं हुआ” पर प्रहार; 740 क...

मायापुर में सीएम नीतीश कुमार का दमदार भाषण, “पहले कुछ नहीं हुआ” पर प्रहार; 740 करोड़ की योजनाओं की सौगात

मायापुर में सीएम नीतीश कुमार का दमदार भाषण “पहले कुछ नहीं हुआ” पर प्रहार 740 करोड़ की योजनाओं की सौगात

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गयाजी/डेस्क:  गया जिले के टनकुप्पा प्रखंड स्थित मायापुर में समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 45 मिनट के संबोधन में विकास कार्यों का लेखा-जोखा पेश करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार में विकास नहीं था, लेकिन NDA सरकार बनने के बाद कानून का राज स्थापित हुआ और राज्य तेजी से आगे बढ़ा.

मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और महिला सशक्तिकरण की योजनाओं का जिक्र करते हुए लाखों शिक्षकों की बहाली, मेडिकल कॉलेजों के विस्तार और करोड़ों लोगों को रोजगार देने का दावा किया. साथ ही भविष्य में 1 करोड़ रोजगार सृजन का लक्ष्य भी रखा.

बिहार विधानसभा अध्यक्ष Dr. Prem Kumar ने बताया कि कार्यक्रम में 533 योजनाओं का उद्घाटन और 40 योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिनकी कुल लागत करीब 740 करोड़ रुपये है. उन्होंने इसे बिहार के विकास का स्वर्णकाल बताया.

सभा के अंत में मुख्यमंत्री ने भीड़ से हाथ उठवाकर समर्थन लिया, जो कार्यक्रम का सबसे राजनीतिक क्षण रहा. इस मौके पर Samrat Choudhary और Jitan Ram Manjhi समेत कई नेताओं ने भी संबोधित किया.

वहीं, अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि NDA मिलकर उचित समय पर निर्णय लेगा.

यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री

संबंधित सामग्री

एलपीजी संकट के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला, शहरी इलाकों में पीएनजी कनेक्शन मुहैया कराने का निर्देश

बिहार

एलपीजी संकट के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला, शहरी इलाकों में पीएनजी कनेक्शन मुहैया कराने का निर्देश

13 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री पद BJP के पास जाना तय 

राजनीति

13 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री पद BJP के पास जाना तय 

लातेहार: वाहन चालक वाहन चलाते रह गए, इधर थर्ड आई से 80 लोगों का कट गया चालान

झारखंड

लातेहार: वाहन चालक वाहन चलाते रह गए, इधर थर्ड आई से 80 लोगों का कट गया चालान

लातेहार में अलविदा जुम्मे पर अमन-चैन और खुशहाली की मांगी गयी दुआ

झारखंड

लातेहार में अलविदा जुम्मे पर अमन-चैन और खुशहाली की मांगी गयी दुआ

Breaking: बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन! 13 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा - सूत्र

राजनीति

Breaking: बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन! 13 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा - सूत्र