Saturday, Jul 5 2025 | Time 14:38 Hrs(IST)
  • मोतिहारी पुलिस ने सप्तक्रांति एक्सप्रेस से भारी मात्रा में किया शराब बरामद
  • चीन को झटका देने के लिए अर्जेंटीना पहुंच गये पीएम मोदी, लिथियम पर कर सकते हैं बड़ी डील
  • तमाड़ के आमलेशा के पूर्व पंचायत समिति सदस्य गणेश नायक का निधन, तमाड़ विधायक ने जताया शोक
  • चैनपुर एसडीओ ने किया विभिन्न योजनाओं और संस्थानों का निरीक्षण, पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर
  • मोतिहारी में पूर्व नक्सली भून्ना मियां की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी
  • समंदर पर रोमांस नहीं, नियमों का राज चलता है क्रूज स्टाफ के लिए फ्लर्ट और नजदीकी बन सकती है जेल का टिकट
  • AI बना हैवानियत का हथियार: युवती की अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेल कर किया गैंगरेप, आगरा में खौफनाक वारदात
  • गोड्डा में सांप के काटने से सगे भाई बहन की मौत
  • दो पक्षों में मारपीट के दौरान दुसरे पक्ष ने लगाई घर में आग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • रांची के चर्च रोड में मोहर्रम का माध्यमिक जुलूस निकाला गया
  • AI बना हैवानियत का हथियार: युवती की अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेल कर किया गैंगरेप, आगरा में खौफनाक वारदात
  • रांची के मोराबादी स्थित आईएमए भवन में डॉक्टर्स वाइफ एसोसिएशन की ओर से मेले का आयोजन
  • मानुषमुड़िया लैंपस में धान खरीद घोटाला, किसानों को भुगतना नहीं हुआ धान बिक्री का पैसा
  • गढ़वा के मजदूर की मुंबई में मौत, डेढ़ महीने पहले ही अपनी लड़की के शादी कर मजदूरी करने मुंबई गया था मजदूर
  • मुहर्रम को लेकर बोकारो पुलिस पूरी तरह से अपनी सुरक्षा व्यवस्था में चुस्त एवं दुरुस्त
झारखंड


बरही में पासवान समाज ने मनाई बाबा चौहरमल की जयंती, कांग्रेस एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान हुए शामिल

बाबा चौहरमल का जीवन त्याग, बलिदान और सामाजिक सद्भाव के रूप में जाना जाता है : केदार पासवान
बरही में पासवान समाज ने मनाई बाबा चौहरमल की जयंती, कांग्रेस एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान हुए शामिल
प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत

हजारीबाग/डेस्क: बरही गया रोड स्थित रेलवे स्टेशन रोड के निकट उत्तरी छोटानागपुर पासवान समाज के लोगों ने बाबा चौहरमल की जयंती सह सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूजा समिति के अध्यक्ष कार्तिक पासवान व संचालन बैजू गहलौत ने की. बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान बरही एसडीपीओ सह अपर पुलिस अधीक्षक सुरजीत कुमार भी शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत बाबा चौहरमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया. कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमंडल के सभी अतिथियों को स्थानीय कमिटी के लोगों ने पगड़ी व माला पहनाकर स्वागत किया.

 

बरही एसडीपीओ सुरजीत कुमार को स्थानीय कमिटी के लोगों ने बाबा साहब भीम राव अंबेडकर द्वारा लिखी संविधान की पुस्तक व उनकी प्रतिमा भेंट स्वरूप प्रदान किया. उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल से आए लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान ने कहा कि वीर शिरोमणि चौहरमल पासवान समाज के धरोहर थे. उन्होंने समाज के उत्थान में अच्छी भागीदारी निभाई. आज हमलोग वीर गाथा का वर्णन करते आ रहे है.पासवान ने कहा कि बाबा चौहरमल का जीवन त्याग, बलिदान एवं सामाजिक सद्भाव के रूप में जाना जाता है. उन्होंने समाज की रक्षा की, आज उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है.

 


 

इसके अलावा केदार पासवान ने महिला उत्थान, समाज में कुप्रथा पर चर्चा मरते हुए राजनीतिक रूप से मजबूत होने का संदेश लोगों को दिया. मौके पर प्रकाश पासवान, कुंदन पासवान, मिस इंडिया 2019 परी पासवान, मुकेश पासवान, रामस्वरूप पासवान, शेखर पासवान, श्रीराम पासवान, जयप्रकाश पासवान, जिला परिषद सदस्या शान्ति प्रिया, जीप सदस्या चौपारण आरती कौशल, भानुमति पासवान, सिमरिया प्रभारी राधा देवी, बबलू पासवान, कुंदन पासवान, पूजा समिति अध्यक्ष कार्तिक पासवान, बिरजू लाल पासवान, रेवाली पासवान, डिलो पासवान, सुधीर पासवान, उमेश पासवान, राजू पासवान, गोल्डी पासवान, संजय पासवान, महेश पासवान, उमेश पासवान, अजित पासवान, टिंकू पासवान, भोली पासवान, आशीष पासवान, रिंकू पासवान, पंकज पासवान और गोल्डी पासवान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे.
अधिक खबरें
मोहर्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, कल शहर के विभिन्न इलाकों में निकाला जाएगा जुलूस
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 1:56 PM

6 जुलाई को राजधानी रांची सहित देश भर में मोहर्रम का जुलूस निकाला जाना है. एक तरफ जहां शिया समुदाय के द्वारा शहर की सड़कों पर मातमी जुलूस निकाला जाएगा

रांची में मुहर्रम को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 1:39 PM

मोहर्रम को लेकर रांची में फ्लैग मार्च किया जा रहा है. रांची के सिटी एसपी के नेतृत्व में फ्लैग में जवान और पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान कोतवाली डीएसपी, सिटी डीएसपी सहित कई थाना प्रभारी भी मौजूद रहे. मोहर्रम को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी और सामाजिक तत्वों पर नजर रखे जा रही हैं.

फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, दो महीने पहले हुई थी शादी
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 10:56 AM

जधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र दीपा टोली न्यूनगर में एक महिला का फंदे से लटका शव मिला हैं. जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया हैं. घटना स्थल पर सदर थाना पुलिस पहुंची. और मामले की तहकीकात कर रही हैं.

6 जुलाई को झारखंड आएंगे केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 9:10 AM

केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 6 जुलाई को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. रांची से हेलीकॉप्टर के माध्यम से धनबाद जाएंगे. झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अधिवेशन में शामिल होंगे.

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने की मुलाकात
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 8:26 AM

रांची के दीपाटोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल में इलाजरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से राज्य की कृषि ,पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मुलाकात की .